- कल से नई दिल्ली, 27 को श्री माता वैष्णो देवी कटरा से चलेगी रेलगाड़ी, करनाल में भी होगा ठहराव
संवाद न्यूज एजेंसी
करनाल। उत्तर रेलवे ने यात्रियों की सुविधा और भीड़ कम करने के लिए नई दिल्ली-श्री माता वैष्णो देवी कटरा-नई दिल्ली आरक्षित त्योहार विशेष रेल चलाने का निर्णय लिया है। जिसमें 04075 ट्रेन नंबर के साथ नई दिल्ली से श्री माता वैष्णो देवी कटरा के लिए 25 नवंबर की रात 11:45 बजे रवाना होगी और अगले दिन सुबह 11:40 बजे श्री माता वैष्णो देवी कटड़ा पहुंचेगी। वहीं दूसरी ओर 04076 ट्रेन नंबर के साथ श्री माता वैष्णो देवी कटरा से नई दिल्ली के लिए 27 नवंबर को शाम 6:50 बजे रवाना होगी और अगले दिन सुबह 6:45 बजे नई दिल्ली पहुंचेगी।
स्टेशन अधीक्षक संजय सक्सेना ने बताया कि विशेष रेलगाड़ी वातानुकूलित, शयनयान व सामान्य श्रेणी के 23 कोच शामिल किए गए हैं। यह रेलगाड़ी मार्ग में सोनीपत, पानीपत, करनाल, कुरुक्षेत्र जंक्शन, अंबाला कैंट, लुधियाना, जलंधर कैंट, पठानकोट कैंट, जम्मू तवी व उधमपुर स्टेशनों पर दोनों दिशाओं में रुकेगी।
करनाल में यह विशेष रेलगाड़ी नई दिल्ली से श्री माता वैष्णो देवी कटरा की तरफ जाते समय 26 नवंबर की रात 1:23 बजे करनाल रेलवे स्टेशन पर रुकेगी और दो मिनट का ठहराव कर रात 1:25 बजे श्री माता वैष्णो देवी कटरा के लिए रवाना होगी। वहीं श्री माता वैष्णो देवी कटरा से नई दिल्ली की तरफ जाते हुए 28 नवंबर की शाम 4:14 बजे करनाल रेलवे स्टेशन पर रुकेगी और दो मिनट का ठहराव कर शाम 4:16 बजे दिल्ली के लिए रवाना होगी।