फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Karnal News: रेलवे ट्रैक के साथ खड़े जंगली पौधे हटाएगा रेलवे

Mon, 02 Feb 2026 02:42 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, करनाल
विज्ञापन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन


पानीपत। आरपीएफ रेल यात्रियों की सुरक्षा के लिए इंजीनियरिंग शाखा के साथ मिलकर रेलवे ट्रैक के साथ खड़े जंगली पौधे हटाएगा। शहर से गुजरने वाले रेलवे ट्रैक के किनारे खड़ी घनी जंगली झाड़ियों को हटवाने की कार्रवाई जल्द शुरू की जाएगी। इन झाड़ियों के लिए लंबे समय से यात्रियों और स्थानीय लोगों द्वारा शिकायतें की जा रही थीं कि यहां संदिग्ध लोग छिपकर बैठते हैं जिससे मोबाइल छीनने, लूटपाट और असामाजिक गतिविधियों की घटनाएं लगातार बढ़ रही हैं। सुरक्षा की दृष्टि से इसे गंभीरता से लेते हुए आरपीएफ ने इंजीनियरिंग शाखा के सहयोग से जंगली झाड़ियों को हटाने का फैसला किया है।
रेलवे स्टेशन के आसपास और ट्रैक से सटे कई हिस्सों में लंबे समय से जंगली झाड़ियां उग आई थीं। इन झाड़ियों के कारण ट्रैक और उसके आसपास का इलाका साफ नजर नहीं आता था, इसका फायदा उठाकर कुछ असामाजिक तत्व यहां छिप जाते थे और मौका पाकर यात्रियों को निशाना बनाते थे। खासतौर पर सुबह-शाम और रात के समय ट्रेन पकड़ने या उतरने वाले यात्रियों को डर का माहौल झेलना पड़ता था। कई मामलों में यात्रियों से मोबाइल छीनने और सामान लूटने की शिकायतें सामने आई थीं।
विज्ञापन

आरपीएफ जवानों ने बताया की जंगली झाड़ियों के कारण निगरानी में भी दिक्कत आ रही थी। पेट्रोलिंग के दौरान संदिग्ध गतिविधियों पर नजर रखना मुश्किल हो जाता है, ऐसे में झाड़ियों को हटाना जरूरी है। कार्रवाई के तहत ट्रैक के दोनों ओर मौजूद अनावश्यक झाड़ियों को हटाया जाएगा ताकि विजिबिलिटी बढ़ सके और किसी भी संदिग्ध व्यक्ति पर तुरंत नजर रखी जा सके।
विज्ञापन


रेलवे यात्रियों की सुरक्षा हमारी प्राथमिकता है। लगातार शिकायतें मिल रही थीं कि ट्रैक किनारे जंगली झाड़ियों में कुछ लोग छिपकर बैठते हैं और वारदात को अंजाम देते हैं। इन झाड़ियों को इंजीनियरिंग शाखा के साथ मिलकर हटवाया जाएगा, इससे ट्रैक और आसपास के क्षेत्र में साफ-सफाई होगी और निगरानी व्यवस्था मजबूत होगी। झाड़ियां हटने के बाद आरपीएफ की पेट्रोलिंग और प्रभावी होगी।
-दिनेश कुमार मीना, प्रभारी, आरपीएफ।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें