फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Karnal News: गैस एजेंसी पर दबिश, सिलिंडरों का स्टॉक जांचा

विज्ञापन
विज्ञापन
काछवा। जटपुरा तरावड़ी मार्ग स्थित काछवा भारद्वाज गैस एजेंसी पर खाद्य एवं आपूर्ति विभाग की टीम ने दबिश देकर रिकॉर्ड व सिलिंडरों का स्टॉक जांचा। कुछ उपभोक्ताओं की ओर से सीएम विंडो पर शिकायत की गई थी कि एजेंसी संचालक उपभोक्ताओं से सरकारी रेट से अधिक पैसे वसूल रहा है। जिस पर कार्रवाई करते हुए खाद्य एवं आपूर्ति नियंत्रक अनिल कुमार ने जांच के लिए टीम गठित की थी।
विज्ञापन

टीम में एएफएसओ सुभाष चंद्र, इंस्पेक्टर अनूप कुमार, सप्लाई शाखा इंचार्ज मुकेश कुमार शामिल थे। रिकॉर्ड व स्टॉक की जांच करने के बाद मौके पर गैस उपभोक्ताओं के बयान भी दर्ज किए गए। उपभोक्ता जयपाल ने अपने बयान में लिखवाया की एजेंसी की गाड़ी सिलिंडर आपूर्ति के लिए जब गांव में आती है, तब 812 रुपए प्रति सिलिंडर लिए जाते हैं, जब गाड़ी नहीं पहुंचती है तो भी इसी रेट पर एजेंसी में सिलिंडर दिया जाता है। एक अन्य उपभोक्ता नरेंद्र ने बयान लिखवाया कि अब कुछ समय से सिलेंडर 812 रुपए में मिल रहा है। पहले 820 रुपए में दिया जाता रहा है। टीम की ओर से गांव के छह लोगों के बयान दर्ज किए गए।
उधर एजेंसी संचालक सुरेश कुमार फौजी का कहना था कि यह सारा मामला राजनीति से जुड़ा है। जब से उसने बीजेपी छोड़ी है तब से इसकी शिकायत की जा रही है। इस मामले में काछवा ग्राम पंचायत ने विभाग की जांच टीम का परिणाम आने से पहले एक प्रस्ताव पारित कर गैस एजेंसी संचालक को क्लीन चिट दे दी है। प्रस्ताव में बताया गया है कि गैस एजेंसी संचालक 812 रुपए प्रति सिलिंडर काछवा के उपभोक्ताओं को दे रहा है और इसका व्यवहार भी सबके साथ ठीक है।
विज्ञापन


वर्जन
सीएम विंडो पर गैस एजेंसी की दो शिकायतें प्राप्त हुईं थी इसके लिए गैस एजेंसी का स्टॉक व रिकॉर्ड चेक किया गया है। उपभोक्ताओं के बयान ले लिए गए हैं। सारी रिपोर्ट बना कर उच्च अधिकारियों को सौंप दी जाएगी। सारे तथ्यों का मिलान करके कोई अनियमितता पाई गई तो उसी के अनुसार कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन

सुभाष चंद्र, एएफएसओ, खाद्य एवं आपूर्ति विभाग करनाल
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें