फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

राहगिरी में मस्तीगिरी और झूमा शहर

Mon, 31 Aug 2015 12:58 AM IST
ब्यूरो/अमरउजाला, करनाल
विज्ञापन
विज्ञापन
सीएम सिटी में सुबह धूम धड़ाके के साथ राहगिरी अभियान की शुरुआत हुई। पुलिस व सामाजिक संस्थाओं की मदद से शुरू हुए कार्यक्रम की शहरवासियों ने जमकर प्रशंसा की। साथ ही हर कार्यक्रम में हिस्सा भी लिया। इससे पहले, घंटा घर चौक पर हवन यज्ञ करके सुबह छह बजे कार्यक्रम की शुरुआत हुई।
विज्ञापन


गुड़गांव के बाद करनाल दूसरा शहर है, जहां यह अभियान शुरू किया गया है। इसके तहत करीब तीन घंटे तक विभिन्न इवेंट का भारी संख्या में लोगों ने आनंद लिया। मुख्यमंत्री के ओएसडी अमरेंद्र सिंह, आईजी हनीफ कुरैशी व एसपी पंकज नैन ने हवन कर अभियान का शुभारंभ किया। इस मौके पर लोगों का हुजूम उमड़ पड़ा। लोगों ने अभियान शुरू करने के लिए प्रशासन व पुलिस की सराहना की।

अभियान को लेकर पुलिस ने चारों तरफ से रास्ते सील कर दिए, ताकि इसमें कोई खलल न पड़े। बस स्टैंड से कमेटी चौक जाने वाले रास्ते को बंद कर दिया गया। सभी वाहनों को पार्किंग में खड़ा कर पैदल अंदर जाने दिया गया। स्कूल और कॉलेजों की छात्राओं ने हरियाणवी वेशभूषा में कार्यक्रम पेशकर सभी का मन मोह लिया। छात्राओं ने हरियाणवी गीतों पर नृत्य भी किया। निफा की ओर से आयोजित कार्यक्रम में खूब भीड़ जुटी। डांस स्टूडियो में बुजुर्ग भी झूम उठे। इसके अलावा बच्चों द्वारा बनाई गई पेंटिंग, सड़क हॉकी खेलते युवाओं ने सभी का मन मोह लिया।
विज्ञापन

पानी और वॉशरूम की रही समस्या

पहले कार्यक्रम में लोगों के सामने पानी की समस्या आई। इसके अलावा महिलाओं व पुरुषों के लिए शौचालय की व्यवस्था नहीं थी, इसलिए लोगों को परेशानी का सामना करना पड़ा। हालांकि पुलिस द्वारा वैलमेनेजप कार्यक्रम रहा। खुद एसपी समेत डीएसपी स्तर के अधिकारियों ने पूरे तीन घंटे हर इवेंट की निगरानी की और युवाओं और बच्चों का हौसला बढ़ाया।
अमर उजाला ने किया शहरवासियों का स्वागत
राहगिरी कार्यक्रम में अमर उजाला ने भी अपनी भागीदारी की और कार्यक्रम में पहुंचे लोगों का स्वागत किया। इसके अलावा अमर उजाला टीम ने प्रतिभागियों और भाग लेने वाले लोगों का हौसला बढ़ाया और कार्यक्रम को लेकर उनका मार्गदर्शन भी किया। स्कूल युवतियों ने अमर उजाला का बैनर लेकर पूरे राहगिरी ट्रैक पर लोगों का स्वागत किया।
साइकिल से पहुंचे मुख्य अतिथि
कार्यक्रम के मुख्य अतिथि ओएसडी अमरेंद्र सिंह कार्यक्रम में साइकिल से पहुंचे। इसके अलावा, सभी डीएसपी, सीनियर डिप्टी मेयर कृष्ण गर्ग समेत काफी संख्या मौजूद लोग साइकिल पर सवार होकर राहगिरी में पहुंचे। साइकिलिंग को बढ़ावा देने के लिए इनके बीच साइकिल रेस भी हुई।

शहरवासियों और टीम वर्क के कारण पहला राहगिरी कार्यक्रम सफल रहा। इसके लिए शहर का आभारी हूं। नया कंसेप्ट होने के कारण कुछ आशंकाएं थी, लेकिन लोगों के रिस्पांस ने सभी आशंका को तोड़ दिया और हजारों की उपस्थिति ने बता दिया कि राहगिरी कार्यक्रम लंबा चलेगा। मेरा विश्वास है कि इससे लोगों की सोच में बदलाव आएगा और बच्चों और युवकों को नया मंच मिलेगा। पंकज नैन, एसपी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें