फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Karnal News: गोला फेंक में राघवी व 1500 मीटर में लक्ष्य ने जीता सोना

Sat, 15 Nov 2025 02:43 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, करनाल
विज्ञापन
गोला फेंक में राघवी व 1500 मीटर में लक्ष्य ने जीता सोना
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

असंध। शहर के एमएम पब्लिक स्कूल में तीन दिवसीय वार्षिक खेलकूद प्रतियोगिता के दूसरे दिन खिलाड़ियों ने बेहतरीन प्रदर्शन किया। लड़कियों की ऊंची कूद में निशा सिंधड ने स्वर्ण, महक ने रजत एवं गौरी ने कांस्य पदक प्राप्त किया। लड़कों की 1500 मीटर दौड़ में लक्ष्य ने स्वर्ण पदक, जतिन ने रजत, पदक प्राप्त किया।
दूसरे दिन का पहला खेल जूनियर लड़कों की 400 मीटर दौड़ के साथ शुरू हुआ। लड़कियों की 800 मीटर दौड़ में शगुन ने स्वर्ण,अनमोल ने रजत व महक ने कांस्य पदक प्राप्त किया। लड़कियों की गोला फेंक प्रतियोगिता में राघवी ने स्वर्ण, दिनसू ने रजत एवं अवनी ने कांस्य पदक प्राप्त किया। सभी विजेता खिलाड़ियों को प्रधानाचार्या सुषमा गौड़, समन्वयक माला जूड, संजय शास्त्री, अजय शर्मा, देवी रानी, संगीता राणा, शिल्पा, ममता कौशिक, आरती, कौशल कुमार, प्रवीण, राजीव, संजय ने पदक पहनाकर सम्मानित किया।
विज्ञापन
विज्ञापन

विद्यालय निदेशक आरवी भारद्वाज ने बताया कि विद्यालय में पढ़ाई के साथ-साथ खेल प्रतियोगिताओं का भी आयोजन किया जाता है। खेलों से ही बच्चों का शारीरिक मानसिक विकास बेहतर होता है। विद्यालय के खेल अध्यापक सुरेश कुमार, मनीष व्यास, गोविंद चौहान, भीम सिंह, गौरी, चंचल, राजीव आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें