करनाल। लोहड़ी की पूर्व संध्या परी मूंगफली और मक्का के दाने खरीदने के लिए दुकानों पर भारी भीड़ रही। कई जगह कतार में लगकर कर 20-30 मिनट तक इंतजार करना पड़ा। बाजारों में भीड़ के कारण जाम भी लगा। कुंजपुरा रोड पर जाम में वाहन फंसे रहे। मूंगफली, रेवड़ी, तिल के लड्डू, गजक और मक्का के दाने की फड़ों और दुकानों पर भीड़ की यह स्थिति थी कि ग्राहकों को टोकन तक देने पड़े।
लोहड़ी की पूजा सामाग्री में शामिल गर्म मक्का के दानों की अधिक मांग रही। ग्राहक दाने लेने के लिए काफी काफी देर तक इंतजार करते रहे। दुकानदार रमेश मिड्डा ने बताया कि ग्राहक लोहड़ी और मकर संक्रांति का त्योहार मनाने के लिए काफी उत्साहित हैं। इस बार सर्दी भी अधिक है, जिसमें मुंगफली और रेवड़ी की डिमांड वैसे ही बढ़ जाती है।
उपहार में देने के लिए गजक की मांगदुकानदार रोहित ने बताया कि लोहड़ी पर उपहार में देने के लिए अलग-अलग तरह की गजक की मांग है। ग्राहक अब रेट नहीं स्वाद देख रहे हैं। दुकानदार जसबीर ने बताया कि मूंगफली, गजक और रेवड़ी के दाम भी बढ़ गए हैं। मूंगफली 140 रुपये किलो, रेवड़ी 50 रुपये के ढाई सौ ग्राम, मक्का के दाने 60 रुपये के ढाई सौ ग्राम, गजक 100 रुपये प्रति पैकेट (12 पीस), तिल की गजक 80 रुपये ढाई सौ ग्राम और मुरमुरे 20 रुपये के ढाई सौ ग्राम बिक रहे हैं।