फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Karnal News: राइस मिल में जान गंवाने वाले मजदूर की उम्र पर उठे सवाल

विज्ञापन
विज्ञापन
करनाल/निसिंग। केसी राइस मिल में काम करते समय एक प्रवासी मजदूर की पानी की हौदी में गिरने से मौत हो गई। उसकी उम्र को लेकर अब सवाल खड़े हो गए हैं। शुरुआती जानकारी में मजदूर की उम्र 18 साल बताई गई थी।
विज्ञापन

मृतक मजदूर का आधार कार्ड सामने आया है। इसके अनुसार उसकी उम्र 17 साल दो माह है। यदि दस्तावेज से उसके नाबालिग होने की पुष्टि होती है तो यह मामला बाल श्रम के दायरे में आ सकता है। पुलिस इस मामले की जांच कर रही है। बिहार निवासी अजीत कुमार करीब दो दिन पहले निसिंग की केसी राइस मिल में सेलर में काम कर रहा था। उसे अस्पताल ले जाया गया, जहां डॉक्टरों ने मृत घोषित कर दिया।

बाल श्रम पहलू की जांच
डीएसपी असंध गोरखपाल राणा ने बताया कि यदि मजदूर की उम्र 18 साल से कम पाई जाती है तो बाल श्रम से जुड़े पहलू की जांच जरूरी होगी। पुलिस मजदूर की वास्तविक उम्र की पड़ताल करेगी। उसे काम पर रखने की परिस्थितियों की भी जांच की जाएगी। दस्तावेज के आधार पर नाबालिग होने की पुष्टि पर नियमानुसार कार्रवाई होगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें