- कैथल के कौल निवासी शमशेर सिंह के साथ हुई वारदात
करनाल। नीलोखेड़ी में बस में चढ़ते समय दो आरोपी पर्स चोरी कर फरार हो गए। हालांकि दोनों के एक साथी को मौके पर पकड़कर पुलिस के हवाले कर दिया। पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
पुलिस को दी शिकायत में कैथल के गांव कौल निवासी शमशेर सिंह ने बताया कि वह अपनी बेटी के साथ बहन के घर जा रहा था। जब वे नीलोखेड़ी बस अड्डे से उतरकर बस बदलने के लिए करनाल जाने वाली बस में बैठने लगे तो उसके पीछे से दो युवक भी बस में चढ़ गए और उसकी जेब से पर्स निकाल लिया। इसके बाद वह बस से उतरकर भागने लगे। वह भी उनके पीछे भागने लगा। दोनों आरोपियों का एक साथी बस से कुछ दूरी पर बाइक लेकर खड़ा था। इनमें से एक आरोपी को उसने पकड़ लिया लेकिन अन्य दो पर्स लेकर फरार हो गए। उसके पर्स में 2800 रुपये व जरूरी दस्तावेज थे। संवाद