फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Karnal News: ठिठुरन बढ़ते ही शुरू हुई ऊनी-लेदर के कपड़ों की खरीदारी

विज्ञापन
विज्ञापन
करनाल। 68वीं राष्ट्रीय वॉलीबॉल प्रतियोगिता में हरियाणा की टीम लगातार नए कीर्तिमान रच रही है। प्रतियोगिता में बेहतरीन प्रदर्शन की बदौलत टीमें प्री क्वार्टर फाइनल में पहुंची। शुक्रवार को लड़कियों की टीम ने महाराष्ट्र को 3-1 से हराकर सेमीफाइनल में प्रवेश किया।
विज्ञापन

वहीं, लड़कों की टीम क्वार्टर फाइनल में बिहार से 1-3 के अंतराल से हार गई। विदित हो कि इससे पहले आयोजित हुए मुकाबलों में अंडर 14 महिला व पुरुष वर्ग के मुकाबलों में हरियाणा के लड़कों व लड़कियों की टीमें शानदार प्रदर्शन करते हुए अपने सभी लीग मैच जीतकर अपने पूल में सर्वोच्च रहीं। हरियाणा के लड़कों की टीम ने दिल्ली, पंजाब और तेलंगाना को पराजित किया। वहीं, लड़कियों की टीम ने अपने लीग मुकाबलों में पंजाब, तेलंगाना और हिमाचल प्रदेश की टीम को हराकर प्री क्वार्टर फाइनल में प्रवेश किया था।

आज बनारस में होगा सेमीफाइनल
करनाल से टीम के साथ गए शिक्षा विभाग के एईओ संदीप खत्री ने बताया कि बनारस हिंदू विश्वविद्यालय के खेल मैदान पर चल रहे उपरोक्त इस टूर्नामेंट में हरियाणा की लड़कियों की टीम ने सीधे सेटों में महाराष्ट्र को 3-1 से मात दी। अब उनका फाइनल मैच शनिवार को खेला जाना है। टीम के साथ कोचिंग स्टाफ व मैनेजर सहित पांच सदस्यीय टीम बनारस गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें