फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Karnal News: पंजाब पुलिस ने डबरी गांव में डाला डेरा, गली व घरों के कैमरे खंगाले

Thu, 04 Sep 2025 01:55 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, करनाल
विज्ञापन
विज्ञापन
माई सिटी रिपोर्टर
विज्ञापन

करनाल।
पंजाब के आप विधायक हरमीत सिंह पठानमाजरा की तलाश में पंजाब पुलिस ने करनाल के गांव डबरी में डेरा डाल लिया है। मंगलवार देर रात को डीएसपी विक्रमजीत बराड़ के नेतृत्व में पंजाब पुलिस की टीम गांव पहुंची। बताया गया कि आरोपी विधायक कहां से निकला और किन लोगों ने फायरिंग व पथराव किया था, इसके खुलासे के लिए गांव में लगे सरकारी सीसीटीवी कैमरे खंगाले। बुधवार को भी पूरे दिन टीम ने गांव की गली-गली व घर-घर में दस्तक दी। बाहर लगे सीसीटीवी के फुटेज की जांच की।
पटियाला पुलिस की शिकायत पर सदर थाना पुलिस ने डबरी के ग्रामीणों के खिलाफ सरकारी कार्य में बाधा डालने, आरोपी विधायक को पुलिस हिरासत से छुड़वाने और पुलिस पार्टी को डराने के आरोप में केस दर्ज किया है। एसपी गंगाराम पूनिया का कहना है कि केस दर्ज करके करनाल पुलिस ने भी जांच शुरू कर दी है। पंजाब पुलिस से गिरफ्तार आरोपी को पूछताछ के लिए हिरासत में लिया गया है। साथ ही एक फार्च्यूनर गाड़ी और असलहा भी पुलिस ने अपने कब्जे में लिया है।
विज्ञापन

सोमवार की रात को पंजाब की सन्नौर विधानसभा सीट से आम आदमी पार्टी के विधायक हरमीत सिंह पठानमाजरा अपने साढू एचएसजीपीपी सदस्य गुरनाम सिंह लाडी के घर डबरी आए थे। मंगलवार को सुबह 4:30 बजे पंजाब पुलिस ने उनके घर पर दबिश दी। आरोप है कि पुलिस ने गेट नहीं खटखटाया बल्कि दीवार फांदकर पुलिसकर्मी अंदर आए। परिजन का कहना है कि उन्होंने विधायक से मुलाकात की। करीब दो घंटे रही पुलिस ने वहां पर खाना भी खाया। बातचीत के बाद विधायक और पंजाब पुलिस अपने-अपने वाहनों से रवाना हो गए थे। हालांकि पंजाब पुलिस के अनुसार विधायक फायरिंग कर फरार हो गए थे।
विज्ञापन


पांच गाड़ियों में आई टीम
पंजाब पुलिस की पांच गाड़ियों में सवार टीम गांव की हर गली में गई। उनके साथ करनाल सीआईए की टीमें भी थीं। स्थानीय लोगों से बातचीत भी की। गांव के सरपंच सुरेश पाल को बुलाकर पंचायत की ओर से लगाए सीसीटीवी कैमरों को खंगाला। पूर्व सरपंच लाडी के घर के पास के कैमरे चेक करने के बाद टीम ने गांव के अन्य स्थानों के भी सीसीटीवी फुटेज को चेक किया। विधायक हरमीत सिंह पठानमाजरा और उनके साढू एचएसजीपीसी सदस्य गुरनाम सिंह लाडी का कोई सुराग नहीं लगा। लाडी का मोबाइल फोन भी मंगलवार सुबह से बंद है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें