वालीबॉल मैच के दौरान दमखम दिखाते खिलाड़ी। विज्ञप्ति
पूंडरी। आउटडोर स्टेडियम पूंडरी में आयोजित खंड स्तरीय खेल प्रतियोगिता में खिलाड़ियों ने शानदार प्रदर्शन किया। महिला खो-खो में डुलियानी की टीम और पुरुष वॉलीबॉल में पूंडरी की टीम ने प्रथम स्थान हासिल किया। एथलेटिक्स की लंबी कूद और दौड़ स्पर्धाओं में भी खिलाड़ियों ने अपनी प्रतिभा दिखाई।
प्रतियोगिता का आयोजन मेरा युवा भारत कैथल की ओर से स्वस्थ युवा-विकसित भारत अभियान के तहत नशा मुक्त युवा फॉर विकसित भारत थीम पर किया गया। जिला युवा अधिकारी मोहित नेहरा ने बताया कि खो-खो महिला वर्ग में डुलियानी की टीम प्रथम और डीग की टीम द्वितीय रही।
पुरुष वॉलीबॉल में पूंडरी की टीम ने पहला और बरसाना की टीम ने दूसरा स्थान प्राप्त किया। पुरुष वर्ग की लंबी कूद में जसन प्रथम, किरात द्वितीय और रवि तृतीय रहे। पुरुषों की दौड़ में जसन ने पहला, लक्ष्य ने दूसरा और दीपांशु ने तीसरा स्थान हासिल किया। महिला वर्ग की लंबी कूद में गीतिका प्रथम, खुशी द्वितीय और रितिका तृतीय रहीं। वहीं, महिला दौड़ में कसक ने पहला, हर्षिता ने दूसरा और दिख्शु ने तीसरा स्थान प्राप्त किया। प्रतियोगिता में थाना प्रभारी पूंडरी सुनील कुमार और सेवानिवृत्त भारतीय सेना कर्मी धर्मवीर मुख्य अतिथि के रूप में शामिल हुए।