करनाल। वामदलों, भारत की कम्युनिस्ट पार्टी एवं भारतीय कम्युनिस्ट पार्टी के कार्यकर्ताओं ने बुधवार को ट्रंप टैरिफ, आतंकवाद और फिलस्तीन पर इजराइल के हमले के विरोध में जिला मुख्यालय पर धरना दिया। नारेबाजी करते हुए फिलस्तीन की जनता को न्याय देने की मांग की गई।
अध्यक्षता जिले सिंह पाल और जगमाल सिंह ने की। माकपा जिला सचिव जगपाल राणा ने कहा कि अमेरिका के राष्ट्रपति की तानाशाही हमारे देश के कृषि और रोजगार को तबाह करने की है। मोदी सरकार भारत की विदेश नीति को मजबूती के साथ खड़े होने की बजाए अमेरिका की पिछलग्गू हो रही है। सीटू जिला सचिव सतपाल सैनी, महिला समिति जिला सचिव जरासो शर्मा, खेत मजदूर यूनियन नेता धर्मपाल सिरसी, जयनारायण सिमौरा, रलदूराम, जय सिंह, नफे सिंह, सौदागर सिंह, ममतेश, रीना, सुमन, पार्वती तनेजा, विनोद मंगलोरा, ज्ञान सिंह, सुरेंद्र कुमार व राजेंद्र सिंह मौजूद रहे।