फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हरियाणा : करनाल में कार्रवाई की मांग के लिए बर्तन और कपड़ों के साथ आईजी दफ्तर के सामने धरने पर डटे लोग

Fri, 05 Mar 2021 04:06 PM IST
निवेदिता वर्मा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, करनाल (हरियाणा)
विज्ञापन
करनाल में बर्तनों और कपड़ों के साथ प्रदर्शन करते लोग। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

हरियाणा के करनाल में शुक्रवार को अपनी मांगों के लिए अजब प्रदर्शन किया गया। दरअसल करनाल के गांव स्टोंडी में रविदास जयंती को लेकर 25 फरवरी को एक ही समाज के दो पक्षों में झगड़ा हो गया था। इसमें एक पक्ष के लोगों ने पलायन कर दिया है। घरों से बर्तन और कपड़े लाकर शुक्रवार को उन्होंने करनाल रेंज आईजी कार्यालय के सामने धरना दे दिया। 

विज्ञापन


उन्होंने प्रशासन से मांग की है कि जब तक आरोपियों की गिरफ्तारी नहीं होती, वह घर नहीं जाएंगे। हालांकि आईजी ने उन्हें न्याय का पूरा भरोसा दिलाया है और आरोपियों की गिरफ्तारी का भी आश्वासन दिया है लेकिन ग्रामीण अपनी मांग पर अड़े हुए हैं। सैकड़ों की संख्या में पहुंचे ग्रामीण सुरेश, रमेश, सुखबीर सहित अन्य लोगों ने कहा कि आरोपी सरेआम घूम रहे हैं और पुलिस जानबूझकर कोई कार्रवाई नहीं कर रही है। 


लोगों का कहना है कि आरोपी उनके घरों पर पथराव कर रहे हैं जिसके चलते उनके बच्चे भी घरों से बाहर निकलने से डरने लगे हैं। यहां तक कि बच्चों ने स्कूल जाना भी छोड़ दिया है। उनका जीना मुहाल हो गया है। अब आरोपियों की गिरफ्तारी तक वह यहीं पर धरना देकर रहेंगे। इसके लिए अपने साथ बर्तन, राशन और कपड़े भी लेकर आए हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें