फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Karnal News: बैठक में 119 विकास कार्यों के प्रस्ताव पारित

Sat, 26 Apr 2025 02:21 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, करनाल
विज्ञापन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

नीलोखेड़ी। नवनिर्वाचित पार्षदों की पहली बैठक नगर पालिका कार्यालय में अध्यक्ष समनीत आहूजा की अध्यक्षता में हुई। बैठक में विधायक भगवानदास कबीरपंथी ने सभी 14 पार्षदों को अपने-अपने वार्ड की मुख्य समस्याओं को सदन में रखने के लिए कहा। इस मौके पर 42 करोड़ 13 लाख रुपये लागत से होने वाले 119 विकास कार्यों के प्रस्ताव पारित किए गए।
विधायक ने कहा कि लोगों को कोई परेशानी नहीं होने दी जाएगी। सभी तरह के विकास कार्यों को शीघ्र शुरू करवाने के प्रयास करें। मूलभूत सुविधाओं सहित किसी कार्य के लिए सरकार की ओर किसी प्रकार के बजट की कमी नहीं आएगी। नपा सचिव अजीत कुमार ने बताया कि बैठक में पारित हुए मुख्य प्रस्तावों में नीलोखेड़ी नपा क्षेत्र में स्टेडियम निर्माण कराया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

इसके अलावा छह एकड़ में पार्क बनाना, ई-लाइब्रेरी स्थापित करना, सीसीटीवी कैमरे, दो स्थानों पर स्वागत द्वार का निर्माण, पुलिस चौकी सड़क का निर्माण, मीडिया सेंटर बनाना व कूडा डंपिंग केंद्र को हटाकर पार्क का निर्माण करना शामिल हैं। बैठक में एमई सुरेंद्र दहिया, लेखाकर अनिल सैनी, जेई दिनेश कुमार व सभी पार्षद मौजूद रहे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें