फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दिल्ली से अंबाला के बीच छह स्थानों पर चार्ज होंगे इलेक्ट्रिक व्हीकल

विज्ञापन
विज्ञापन
वाहनों से निकलने वाले धुएं से उत्पन्न प्रदूषण को कम करने के लिए भारत सरकार के भारी उद्योग एवं लोक उद्यम मंत्रालय की तरफ से दिल्ली-अंबाला के बीच नेशनल हाईवे पर छह इलेक्ट्रिक व्हीकल चार्जर स्टेशन स्थापित किए गए हैं। करनाल में ओएसिस पर्यटन केंद्र पर सौर ऊर्जा आधारित स्लो इवी चार्जर का लोकार्पण शुक्रवार को विभाग के मंत्री अरविंद गणपत सावंत ने किया।
विज्ञापन

इस मौके पर मंत्रालय के संयुक्त सचिव, सीएमडी डॉ. नलिन सिघंल, महानिदेशक बाला कृष्णन और एमडीएम करनाल नरेंद्र पाल मलिक भी मौजूद रहे। मंत्री सावंत ने बताया कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने देश को प्रदूषण मुक्त करने का निर्णय लिया है। इसी के मद्देनजर दिल्ली-अंबाला राजमार्ग पर अंबाला, पिपली, करनाल, पानीपत, समालखा और राई में ईवी चार्जिंग स्टेशन स्थापित किए गए हैं। इस सुविधा से इलेक्ट्रिकल वाहन की चार्जिंग के साथ-साथ उसमें बैठे यात्री और चालकों को कुछ पल आराम करने का अवसर भी मिलेगा। इसमें वे जलपान भी ले सकते हैं।
एक चार्जर पर तीन, दूसरे पर दो गाड़ियों की है व्यवस्था
चार्जर स्टेशनों से पूरे देश में एक अच्छा संदेश जाएगा और प्रदूषण में भारी कमी आएगी। इससे वातावरण स्वच्छ होगा और प्रदूषण भी घटेगा। चार्जर दो तरह के होंगे। मध्यम गति के एक चार्जर से एक साथ तीन गाड़ियां चार्ज की जा सकेंगी। दूसरे चार्जर से दो गाड़ियां चार्ज की जा सकेंगी। देश की नामी कंपनी भारत हैवी इलेक्ट्रिकल लिमिटेड की तरफ से इवी चार्जर का निर्माण करना एक महत्वपूर्ण कदम है। जिसके दूरगामी परिणाम मिलेंगे। मंत्री ने आयूषी विभाग की तरफ से स्वच्छता पखवाड़ा वाहन को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया। यह वाहन 15 दिनों में जिले के लोगों को स्वच्छता के प्रति जागरूक करेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें