फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Karnal News: खरीद एजेंसियों ने अब तक खरीदी पांच लाख 99 हजार मीट्रिक टन धान

विज्ञापन
कुरुक्षेत्र। थानेसर अनाजमंडी में किया जा रहा धान उठान। संवाद - फोटो : samvad
विज्ञापन
कुरुक्षेत्र। जिले के खरीद केंद्रों व मंडियों में धान की खरीद का कार्य खाद्य आपूर्ति एवं हैफेड एजेंसी की ओर से किया जा रहा है। इन दोनों एजेंसियों ने सोमवार देर शाम तक 5,99,587 मीट्रिक टन धान की खरीद की है। 75 फीसदी यानी 4,52,478 एमटी का उठान किया गया है। सोमवार को महज आठ फीसदी उठान हो पाया है जबकि खरीद 43514 एमटी रही।
विज्ञापन

वहीं अब तक करीब 9 हजार किसानों की फसल को खरीदा जा चुका है। उठान धीमा रहने के चलते किसानों को भुगतान पूरा नहीं मिल पाया है। हालांकि 1027 करोड़ 27 लाख रुपये का भुगतान किया जा चुका है। सोमवार को भी करीब 15 फीसदी भुगतान बकाया रहा। रविवार तक ही इस सीजन में खाद्य आपूर्ति एजेंसी की ओर से अजराना कला मंडी से 3548 एमटी, अमीन मंडी से 1590 एमटी, बाबैन मंडी से 26178 एमटी, भौर सैयदां से 3505 एमटी, गुमथला गढू से 14599 एमटी, इस्माईलाबाद मंडी से 44554 एमटी, झांसा मंडी से 15467 एमटी, थानेसर मंडी से 87209 एिमटी, लाडवा मंडी से 48631 एमटी, गांव नलवी से 2900 एमटी, पिहोवा मंडी से 55951 एमटी, पिपली मंडी से 22616 एमटी, शाहाबाद मंडी से 60361 एमटी, थाना से 2495 एमटी, ठोल मंडी से 17847 एमटी धान खरीदा गया। जिला उपायुक्त विश्राम कुमार मीणा का कहना है कि धान खरीद के साथ उठान व भुगतान तय समय में किए जाने के आदेश दिए गए हैं और इसमें तेजी भी आई है। अब उठान का असर भी मंडियों में दिखाई देने लगा है।
-
बाबैन मंडी में खरीदा गया 8735 एमटी धान
इसके अलावा हैफेड की ओर से बाबैन मंडी से 8735 एमटी, बारना मंडी से 846 एमटी, बोधनी से 2330 एमटी, चढुनी जाटान मंडी से 3621 एमटी, इस्माईलाबाद मंडी से 11391 एमटी, कराह साहब से 6300 एमटी, कुरुक्षेत्र मंडी से 28252 एमटी, लाडवा मंडी से 17016 एमटी, लुखी मंडी से 508 एमटी, मलिकपुर से 3000 एमटी, नीमवाला से 2550 एमटी, पिहोवा मंडी से 27836 एमटी, पिपली मंडी से 3405 एमटी, शाहबाद मंडी से 32275 एमटी, ठोल मंडी से 557 एमटी क्विंटल धान की खरीद की गई है।

कुरुक्षेत्र। थानेसर अनाजमंडी में किया जा रहा धान उठान। संवाद- फोटो : samvad

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें