फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Karnal News: प्रियांशी ने राष्ट्रीय प्रतियोगिता में जीता कांस्य पदक

विज्ञापन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

करनाल। सब जूनियर राष्ट्रीय जूडो प्रतियोगिता में जिले की खिलाड़ी प्रियांशी ने 28 किलो भार वर्ग में कांस्य पदक जीत कर प्रदेश व जिले का नाम रोशन किया। आयोजन 16 से 20 नवंबर तक हैदराबाद में हुआ था।
विज्ञापन

प्रियांशी महर्षि दयानंद वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय बल्ला की छात्रा हैं। वापस लौटने पर ग्रामीणों व स्कूल स्टाफ ने उनका फूलमालाओं के साथ स्वागत किया। स्कूल के उप प्रधानाचार्य सुनील ने कहा कि चरित्र, संस्कार, धैर्य के साथ कड़ी मेहनत करने वाला खिलाड़ी अंतरराष्ट्रीय व राष्ट्रीय स्तर पर अपने देश, प्रदेश व जिले का नाम रोशन करता है। उन्होंने कहा कि आज के दौर में नशे से दूर रहने के लिए हमें किसी न किसी खेल का निरंतर अभ्यास करना चाहिए, ताकि हमारा शरीर स्वस्थ बना रहे।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें