फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Karnal News: पांच दिन बाद पश्चिमी यमुना नहर में मिला प्रिंस का शव

विज्ञापन
विज्ञापन
करनाल।मोबाइल गेम खेलने पर भाई के डांटने पर पश्चिमी यमुना नहर में कूदे 15 वर्षीय प्रिंस का शव शुक्रवार को बरामद हो गया। उसका शव बड़ौता और जानी गांव के बीच पश्चिमी यमुना नहर में मिला। तीन दिन से नहर में उसकी तलाश की जा रही थी। शनिवार सुबह शव का पोस्टमार्टम कराया जाएगा।
विज्ञापन

शास्त्री नगर निवासी प्रिंस नौवीं कक्षा का छात्र था। सोमवार शाम घर में बड़े भाई सोनू के साथ कहासुनी के बाद वह गुस्से में घर से निकल गया था। बताया गया कि भाई ने उसे मोबाइल पर गेम खेलने के बजाय पढ़ाई करने के लिए कहा था। इसके बाद प्रिंस पश्चिमी यमुना नहर की ओर चला गया। जब सोनू को उसके नहर की तरफ जाने की जानकारी मिली तो वह पीछे-पीछे पहुंचा।
नहर की ग्रिल के पास सोनू ने प्रिंस को पकड़कर रोकने का प्रयास किया, लेकिन दोनों के बीच हुई खींचतान में प्रिंस हाथ छुड़ाकर नहर में कूद गया। घटना के बाद पुलिस और गोताखोरों ने तलाश शुरू की थी। परिवार के सदस्य भी लगातार नहर के किनारे उसकी तलाश में जुटे रहे।
विज्ञापन

प्रिंस करीब तीन साल से मोबाइल पर गेम खेलता था। पिता की पहले ही मौत हो चुकी है। बड़ा भाई सोनू प्लंबर का काम करके परिवार की जिम्मेदारी संभालता है। रामनगर थाना प्रभारी दीप चंद ने बताया कि शव मिलने के बाद अब पोस्टमार्टम की प्रक्रिया के जरिये आगे की कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें