फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जिंदा होने का सबूत देने आई थी, बैंक में मौत

Sun, 20 Nov 2016 12:40 AM IST
अमर उजाला/ब्यूरो/करनाल
विज्ञापन
बैंक में आए सिनियर सिटिजन - फोटो : amar ujala
विज्ञापन
शहर के चौड़ा बाजार स्थित सेंट्रल बैंक ऑफ इंडिया में शनिवार को लाइव सर्टिफिकेट (जिंदा होने का सबूत) जमा करवाने आई एक पेंशनधारक बुजुर्ग महिला बेहोश होकर गिर पड़ी। महिला को आनन-फानन में एक निजी अस्पताल में दाखिल कराया गया, जहां उसे मृत घोषित कर दिया गया। डॉक्टरों का कहना है कि उसकी मौत हार्ट अटैक से हुई है। प्रत्यक्षदर्शियों का कहना है कि महिला पहले काफी देर तक लाइन में खड़ी रही, बाद में वह कैशियर के पास गई तो कुर्सी पर बैठते ही वह गिर गई। 
विज्ञापन


मामले के अनुसार, कौशल्या देवी (80) निवासी मंगल कॉलोनी, सेक्टर-16 बैंक की पेंशन धारक थी। उनके पति सर्विस में थे। उनके निधन के बाद वह फैमिली पेंशन ले रही थी। इसके लिए हर साल पात्र को अपना लाइव सर्टिफिकेट बैंक में जमा करवाना होता है। शनिवार दोपहर को वह बैंक में प्रमाण पत्र जमा कराने और कैश लेने आई थी। इस दौरान बैंक में काफी भीड़ थी।

बताया जाता है कि वह लाइन में लग गई, लेकिन ज्यादा देर खड़ी नहीं हो पाई। कुछ देर के बाद महिला कैशियर के पास पहुंची तो वहां पर बैंक की केबिन में स्थित कुर्सी पर बैठी ही थी कि अचानक उसकी तबीयत खराब हो गई। इसके बाद परिजन उसे अमृतधारा अस्पताल ले गए, जहां डॉक्टरों ने बुजुर्ग महिला को मृत घोषित कर दिया। अस्पताल के संचालक डॉ. राजीव गुप्ता ने बताया कि महिला की मौत हार्ट अटैक से हुई है। हो सकता है कि भीड़ ज्यादा होने कारण उसको घुटन महसूस हुई। इससे से ही उसकी मौत हो गई। उधर, महिला के बेटे शिवराम शर्मा ने बताया कि उसकी मां सर्टिफिकेट जमा कराने और कैश लेने आई थी। अस्पताल में आने के बाद उनकी तबीयत बिगड़ गई। 
विज्ञापन


बैंक मैनेजर अमित कुमार ने बताया कि शनिवार को बैंक में कौशल्या देवी अपना लाइव सर्टिफिकेट जमा करवाने आई थी। उसकी दोपहर को अचानक तबीयत खराब हो गई थी। उधर, सिटी थाना के एएसआई सुखपाल ने बताया कि परिजनों से बात हुई है, उन्होंने कोई शिकायत नहीं दी है। महिला लाइन में नहीं थी, बल्कि सीट पर बैठी थी और अचानक उसकी तबीयत बिगड़ गई। मौसम बदलने के कारण बैकों में एसी बंद कर दिए गए हैं। भीड़ ज्यादा होने के कारण वहां पर सफोकेशन हो गई थी। इस कारण महिला को सांस लेने में तकलीफ हो गई। 
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें