करनाल। कुमारी विद्यावती आनंद डीएवी महिला महाविद्यालय में वीरवार को इनोवेशन, इन्क्यूबेशन और उद्यमशीलता सेल ने कार्यशाला आयोजित की गई। इसमें अवसर पर बतौर मुख्य अतिथि के रूप में मौजूद द फिनिशिंग स्कूल के उद्यमी व संस्थापक डॉ. सुनंत ग्रोवर ने उद्यमिता, स्वरोजगार और स्वावलंबी भारत पर विचार प्रस्तुत किए और नए स्टार्टअप के उदाहरण दिए।
छात्राओं ने कार्यशाला में स्व रोजगार संबंधित गुरों की जानकारी ली और छात्राओं ने विषय से संबंधित अनेक प्रश्न पूछे और अपनी जिज्ञासाओं का समाधान किया। डॉ. ग्रोवर ने बताया कि सरकारी योजनाओं से किस तरह मदद ली जा सकती है। कार्यशाला प्राचार्या मीनू शर्मा के मार्गदर्शन में आयोजित की गई जिसमें मंच संचालन डॉ. दीप्ति शर्मा ने किया। इसमें 115 छात्राओं ने बढ़चढ़ कर हिस्सा लिया। इस अवसर पर डॉ. अनुराधा नागिया, डॉ. दीप्ति शर्मा, डॉ. साक्षी अनेजा और कुमारी हिमांशु उपस्थित रही।