फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

आज से खरीद शुरू, सवा नौ लाख क्विंटल गेहूं खरीद का लक्ष्य

विज्ञापन
विज्ञापन
जिले में 173 अनाज मंडी और खरीद केंद्रों पर आज से गेहूं की खरीद शुरू की जायेगी। इनमें 10 अनाज मंडी, तीन सब यार्ड और 160 परचेज सेंटर हैं, लेकिन इस बार गेहूं खरीद का लक्ष्य 58 हजार मीट्रिक टन घट गया है। पिछले वर्ष 9.83 लाख मीट्रिक टन गेहूं की खरीद की गई थी, लेकिन इस बार 9.25 लाख मैट्रिक टन का ही लक्ष्य है। अधिकारियों का कहना है कि इस बार उत्तर प्रदेश से आने वाली गेहूं की फसल को नहीं खरीदा जायेगा। इस कारण यह लक्ष्य घटा है। वहीं दूसरी ओर प्रशासन का दावा है कि उन्होंने सभी अनाज मंडियों और परचेज सेंटरों में गेहूं की खरीद को लेकर पूरी तैयारी कर ली है। मंडियों व परचेज सेंटरों पर मार्किंग भी कर दी गयी है, उस मार्किंग में ही किसान गेेहूं की फसल को डालेगा। सभी अनाज मंडियों में बारदाना भी पहुंच गया है। इस बार डीएफएससी, वेयर हाउस, हैफेड व एफसीआई ये चारों एजेंसियां गेहूं की खरीद करेंगी। इस बार गेहूं का रेट 1925 रुपये प्रति क्विंटल है। इस बार खास बात ये रहेगी की किसान को गेहूं के तोल का इंतजार नहीं करना होगा, क्योंकि सभी खरीद सेंटरों के आसपास धर्मकांटे की व्यवस्था की गई है। किसान पहले अपनी फसल का यहां पर वजन कराएगा और फिर संबंधित आढ़ती के पास फसल उतारकर चला जाएगा। तुलाई की पर्ची अपने पास रखनी होगी।
विज्ञापन

100 से ज्यादा किसान एक सेंटर पर होंगे तो सचिव पर होगी कार्रवाई
डीसी निशांत कुमार ने निर्देश दिये हैं कि एक परचेज सेंटर पर अधिकतम 100 किसान ही आयें। यदि इससे ज्यादा किसान आते हैं तो मार्केट कमेटी के सचिव पर कार्रवाई होगी। साथ ही अनाज मंडी में लोगों को मास्क भी सचिव उपलब्ध करायेंगे। सुबह 9 से 2 बजे तक 50 और 2 से रात आठ बजे तक 50 किसानों की फसल खरीदी जाएगी।
64767 किसानों का ही हुआ रजिस्ट्रेशन- ईश्वर सिंह राणा
डीएमईओ ईश्वर सिंह राणा ने बताया कि सभी अनाज मंडी और परचेज सेंटर पर गेहूं की खरीद को लेकर तैयारियां कर ली गईं हैं। अनाज मंडी और परचेज सेंटर पर उन्हीं किसानों की फसल खरीदी जायेगी, जिनका मेरी फसल मेरा ब्यौरा पर रजिस्ट्रेशन है। अभी तक 67767 किसानों का रजिस्ट्रेशन हुआ है। मंडी में सोशल डिस्टेंस का पालन किया जायेगा। इसके लिए मंडियों में मार्किंग भी कराई गई है।
विज्ञापन

इस बार यूपी से आने वाला गेहूं खरीदा नहीं जायेगा। इस कारण 9.25 लाख मीट्रिक टन गेहूं खरीदने का ही लक्ष्य है। पिछले वर्ष 9.83 लाख मीट्रिक टन गेहूं की खरीद हुई थी।
विज्ञापन

-अनिल कुमार, डीएफएससी करनाल।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें