फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Karnal News: दवा लेने जा रही गर्भवती महिला की हादसे में मौत, पति घायल

Sun, 09 Nov 2025 12:25 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, करनाल
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
करनाल/घरौंडा।
घरौंडा में राष्ट्रीय राजमार्ग पर ढाबे के पास अज्ञात वाहन की चपेट में आने से बाइक सवार पानीपत के कालखा लोहारी गांव निवासी अंजू की मौत हो गई। उनके पति सूरज घायल हो गए। अंजू दो माह की गर्भवती थीं। वह शनिवार दोपहर में दवा लेने के लिए करनाल आ रही थीं।
सूरज को सिविल अस्पताल में भर्ती कराया गया है। घरौंडा थाना पुलिस ने महिला के शव का पोस्टमार्टम कराकर शव परिजनो को सौंप दिया है। पुलिस ने अज्ञात वाहन चालक के खिलाफ केस दर्ज कर लिया है। अंजू का मायका अहर कुराना गांव में है। दो साल पहले उनकी सूरज के साथ शादी हुई थी।
विज्ञापन
विज्ञापन

घरौंडा थाना प्रभारी दीपक कुमार ने बताया कि राष्ट्रीय राजमार्ग पर दंपती की मोटरसाइकिल को किसी अज्ञात वाहन ने टक्कर मार दी थी। इसमें महिला की मौत हो गई। पति घायल है। परिजन की शिकायत के आधार पर अज्ञात वाहन चालक के खिलाफ केस दर्ज कर लिया है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें