फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Karnal News: राजकीय विद्यालयों में प्री बोर्ड परीक्षाएं आज से

विज्ञापन
विज्ञापन
- सीडी में आएंगे प्रश्नपत्र, प्रिंट खुद निकलवाना होगा, पहले प्रश्नपत्र छपवाएंगे, फिर लेंगे विद्यार्थियों की परीक्षा
विज्ञापन

माई सिटी रिपोर्टर

करनाल। शीतकालीन अवकाश खत्म होते ही शिक्षा विभाग ने कक्षा 10वीं और 12वीं की प्री बोर्ड परीक्षाएं शुरू कर दी हैं। 21 जनवरी से राजकीय स्कूलों (मॉडल संस्कृति विद्यालय छोड़कर) में प्री बोर्ड परीक्षाएं शुरू होंगी। खास बात यह है कि इस बार प्रश्नपत्र भी स्कूल प्रबंधन को छपवाने होंगे। ऐसे में रोजाना सुबह पहले प्रश्नपत्र छपवाएंगे, इसके बाद विद्यार्थियों की परीक्षा ली जाएगी।

विदित हो कि अगले माह के अंत में बोर्ड की परीक्षाएं शुरू हो जाएंगी। बोर्ड परीक्षाओं की तैयारी के लिए शिक्षा विभाग प्री-बोर्ड परीक्षाएं करवा रहा है। करनाल जिले में ये परीक्षाएं 21 से 30 जनवरी तक चलेंगी। एससीईआरटी गुरुग्राम की ओर से प्रश्नपत्र तैयार किए जा रहे हैं। वहां से स्कूलों को सीडी जारी की जाएगी। इसके बाद स्कूल अपने स्तर पर प्रश्नपत्रों की छपवाई करवाएंगे। इसके लिए विभाग ने पांच रुपये प्रति विद्यार्थी, प्रति विषय के हिसाब से जारी किए हैं। प्रदेश के सभी जिलों को प्रश्नपत्रों की छपवाई के लिए 72.22 लाख रुपये का बजट जारी हुआ है। इसके तहत जिले को करीब 3.40 लाख रुपये का बजट मिला है।
विज्ञापन






राजकीय स्कूलों में विद्यार्थी

कक्षा
विद्यार्थी

10वीं
8500

12वीं
6400





यह है डेटशीट

- कक्षा 10वीं : 21 जनवरी को हिंदी, 22 को अंग्रेजी, 23 को गणित, 24 को एसएसटी, 25 को विज्ञान, 28 को संस्कृत, पंजाबी, फिजिकल एजूकेशन, गृह विज्ञान व एनएसक्यूएफ।

- कक्षा 12वीं : 21 जनवरी को अंग्रेजी, 22 को हिंदी, 23 को फिजिक्स, एकाउंट्स, इतिहास, 24 को कैमिस्ट्री, बिजनेस स्टडी, समाजशास्त्र, 25 को गणित, बायोलॉजी, अर्थशास्त्र, 28 को पीएस, पब्लिक एडमिनिस्ट्रेशन, भूगोल, 29 को फाइन आर्ट, संगीत, मनोविज्ञान, एनएसक्यूएफ विषय, 30 को संस्कृत, पंजाबी, फिजिकल एजूकेशन, गूह विज्ञान, ओएसएस, कंप्यूटर साइंस।





10 बजे से पहले स्कूल पहुंचना जरूरी

जिला शिक्षा अधिकारी की ओर से जारी हिदायत के अनुसार, स्कूलों में विद्यार्थियों को सुबह 10 बजे से पहले पहुंचना होगा। परीक्षा का समय सुबह 10.30 बजे से 01.30 बजे तक रखा गया है। इससे पहले स्कूल प्रबंधन की ओर से आधा घंटा पहले यानी सुबह 10 बजे ही विद्यार्थियों का सीटिंग प्लान (कमरा और सीट नंबर) जारी किया जाएगा। इसी के अनुसार विद्यार्थियों को बैठकर परीक्षा देनी होगी। प्रत्येक विद्यार्थी की परीक्षा उनके स्कूल में ही आयोजित की जाएगी।





एक्सपर्ट व्यू

छात्र अनुसार होगा मूल्यांकन

राजकीय विद्यालय गढ़ी बीरबल के पू्र्व प्रिंसिपल बीर सिंह राणा का कहना है कि प्री-बोर्ड परीक्षाएं जल्द होनी चाहिए। इससे विद्यार्थियों को बोर्ड परीक्षा का अभ्यास हो पाएगा और पता चलेगा कि वह किन विषयों में कमजोर है। इन परीक्षाओं से प्रत्येक छात्र का उसके विषय अनुसार मूल्यांकन हो जाता है। साथ ही शिक्षक को भी पता चल जाता है कि उसे समय रहते किस छात्र के किस विषय के किस पाठ पर ध्यान देने की जरूरत है।
विज्ञापन






प्री-बोर्ड परीक्षाओं के लिए शिक्षा विभाग ने बजट जारी कर दिया है। 21 से 30 जनवरी तक ये परीक्षाएं होनी हैं। इस परिणाम के आधार पर स्कूल मुखियाओं की बैठक भी ली जाएगी और समीक्षा भी की जाएगी।

- सुदेश ठुकराल, जिला शिक्षा अधिकारी
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें