फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Karnal News: कहीं आधा घंटा तो कहीं 15 मिनट देरी से शुरू हुई प्री बोर्ड परीक्षा

विज्ञापन
विज्ञापन
- प्रश्नपत्र छपवाने से परीक्षा में हुई देरी, कुछ स्कूलों ने बाहर से प्रिंट कराए तो किसी ने स्कूल के प्रिंटर पर निकाले
विज्ञापन


माई सिटी रिपोर्टर
करनाल। शीतकालीन अवकाश खत्म होते ही शिक्षा विभाग ने कक्षा 10वीं और 12वीं की प्री बोर्ड परीक्षाएं शुरू कर दी हैं। इस बार स्कूलों को स्वयं प्रश्नपत्र तैयार कराने हैं। ऐसे में कई स्कूलों में पहले दिन परीक्षा शुरू करने में देरी हुई। कहीं आधा घंटा तो कहीं 15 मिनट का विलंब रहा। ऐसे में विद्यार्थियों को भी सीट पर बैठने के बाद प्रश्नपत्र आने का इंतजार करना पड़ा।

मंगलवार से राजकीय स्कूलों (मॉडल संस्कृति विद्यालय छोड़कर) में प्री बोर्ड परीक्षाएं शुरू हो चुकी हैं। इस बार प्रश्नपत्र भी स्कूल प्रबंधन को छपवाने होंगे। ऐसे में रोजाना सुबह पहले प्रश्नपत्र छपवाएंगे, इसके बाद विद्यार्थियों की परीक्षा ली जाएगी। मंगलवार को कक्षा 10वीं की हिंदी और कक्षा 12वीं की अंग्रेजी विषय की परीक्षा हुई।
विज्ञापन


एससीईआरटी गुरुग्राम की ओर से प्रश्नपत्र तैयार किए जा रहे हैं। वहां से स्कूलों को सीडी जारी की जाएगी। इसके बाद स्कूल अपने स्तर पर प्रश्नपत्रों की छपवाई करवाएंगे। पहले दिन सीडी तो समय पर मिल गई, लेकिन स्कूलों ने प्रश्नपत्र छपवाने में देरी कर दी। किसी स्कूल ने बाहर से प्रिंट कराए तो कहीं स्कूल के प्रिंटर से ही प्रश्नपत्र निकाले गए। ऐसे में परीक्षा शुरू करने के लिए विद्यार्थियों को इंतजार करना पड़ा।

विभाग की ओर से प्रश्नपत्र की छपवाई के लिए पांच रुपये प्रति विद्यार्थी, प्रति विषय के हिसाब से जारी किए हैं। प्रदेश के सभी जिलों को प्रश्नपत्रों की छपवाई के लिए 72.22 लाख रुपये का बजट जारी हुआ है। इसके तहत जिले को करीब 3.40 लाख रुपये का बजट मिला है। जिले में दोनों कक्षाओं के करीब 14900 विद्यार्थी हैं। ब्यूरो

यह है डेटशीट
- कक्षा 10वीं : 21 जनवरी को हिंदी, 22 को अंग्रेजी, 23 को गणित, 24 को एसएसटी, 25 को विज्ञान, 28 को संस्कृत, पंजाबी, फिजिकल एजूकेशन, गृह विज्ञान व एनएसक्यूएफ।

- कक्षा 12वीं : 21 जनवरी को अंग्रेजी, 22 को हिंदी, 23 को फिजिक्स, एकाउंट्स, इतिहास, 24 को कैमिस्ट्री, बिजनेस स्टडी, समाजशास्त्र, 25 को गणित, बायोलॉजी, अर्थशास्त्र, 28 को पीएस, पब्लिक एडमिनिस्ट्रेशन, भूगोल, 29 को फाइन आर्ट, संगीत, मनोविज्ञान, एनएसक्यूएफ विषय, 30 को संस्कृत, पंजाबी, फिजिकल एजूकेशन, गूह विज्ञान, ओएसएस, कंप्यूटर साइंस।
विज्ञापन



प्री-बोर्ड परीक्षाओं के लिए शिक्षा विभाग ने बजट जारी कर दिया है। 30 जनवरी तक ये परीक्षाएं होनी हैं। पहले दिन कुछ स्कूलों में परीक्षा शुरू होने में देरी हो सकती है, लेकिन दूसरे दिन से परीक्षा ठीक समय पर होगी। इसे लेकर सभी स्कूल मुखिया को निर्देश दे दिए हैं। परीक्षा परिणाम के आधार पर स्कूल मुखियाओं की बैठक भी ली जाएगी और समीक्षा भी की जाएगी।

- सुदेश ठुकराल, जिला शिक्षा अधिकारी
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें