करनाल। निशान पब्लिक स्कूल में 11 दिवसीय एंटर क्रिकेट प्रतियोगिता का फाइनल प्रताप क्रिकेट अकादमी और क्रिकेट वीड नागेश की टीम के बीच होगा। छह दिसंबर को फाइनल मुकाबला खेला जाएगा।
प्रतियोगिता के आठवें दिन दो सेमीफाइनल मुकाबले खेले गए। पहला मैच प्रताप क्रिकेट अकादमी और लिबरल क्रिकेट अकादमी के बीच हुआ। पहले बल्लेबाजी करते हुए प्रताप क्रिकेट अकादमी ने 39.2 ओवर में 189 रन बनाए। लक्ष्य का पीछा करने उतरी लिबरल क्रिकेट अकादमी की टीम 117 के स्कोर पर ऑल आउट हो गई। प्रताप क्रिकेट अकादमी के बल्लेबाज प्रियांश चौधरी ने 98 बॉल पर नाबाद 78 रन की पारी खेली। गेंदबाजी में वंश ने आठ ओवर में 18 रन देकर तीन विकेट अपने नाम किए।
विज्ञापन
दूसरा सेमीफाइनल मैच क्रिकेट वीड नागेश और इंदूश क्रिकेट अकादमी के बीच खेला गया। क्रिकेट वीड नागेश ने 26 रन से मुकाबला अपने नाम किया। पहले बल्लेबाजी करते हुए क्रिकेट वीड नागेश की टीम 30.3 ओवर में 106 के स्कोर पर ऑल आउट हो गई। लक्ष्य का पीछा करने उतरी इंदूश क्रिकेट अकादमी मात्र 80 रन के स्कोर पर ऑल आउट हो गई।
क्रिकेट वीड नागेश टीम के गेंदबाज वारीन गुप्ता ने आठ ओवर में 14 रन देकर चार विकेट अपने नाम किए। इंदूश क्रिकेट अकादमी के बल्लेबाज नैतिक ने 79 बॉल पर 32 रन बनाए। एंटर क्रिकेट प्रतियोगिता का फाइनल मुकाबला छह दिसंबर को प्रताप क्रिकेट अकादमी और क्रिकेट वीड नागेश के बीच खेला जाएगा।