बैडमिंटन प्रतियोगिता में हिस्सा लेते खिलाड़ी संस्था
करनाल। निर्मल विहार स्थित बी-24 बैडमिंटन अकादमी में आयोजित दो दिवसीय बैडमिंटन जेसीआई टूर्नामेंट में पहले दिन करीब 200 खिलाड़ियों के बीच 100 से ज्यादा मैच खेले गए। लड़कियों के एकल अंडर-11 आयु वर्ग के पहले राउंड में प्राणवी ने कियारा को और यामिनी ने प्रियन को हराया।
अकादमी के संचालक विजेंद्र सिंह व रविंद्र भाटिया ने बताया कि आज इस प्रतियोगिता के अंतिम मुकाबले खेले जाएंगे और कोच गुरप्रीत, शालू और छवि ने खिलाड़ियों का मार्गदर्शन किया। प्रतियोगिता के समापन समारोह में करनाल की मेयर रेणु बाला खिलाड़िये को ट्रॉफी देकर पुरस्कृत किया करेंगी।
अंडर-13 में हर्षिता ने आराध्या को हराया और लड़कियों के अंडर-15 में आर्शिता ने आक्सी को हराया। लड़कों के एकल के अंडर-15 अभिनव ने नवीश को, टेनिस ने पुलकित को हराया और यश ने अनिकेत को हराया। ऐसे ही अंडर-13 में अनाव ने देवांश को और विराज ने कबीर को हराकर दूसरे राउंड में जगह बनाई। अंडर-19 वर्ग में यशवीर ने अर्श और लावण्या ने अयान को हराकर दूसरे राउंड में जगह बनाई। संवाद