संवाद न्यूज एजेंसी
करनाल। राजकीय महिला महाविद्यालय में दोदिवसीय प्रतिभा खोज प्रतियोगिता शुक्रवार को संपन्न हुई। कार्यक्रम में छात्राओं ने समां बांधा। गायन व नृत्य में प्राची, कविता और पेंटिंग में शिवानी छाई। प्रतियोगिता की शुरुआत गायन एवं नृत्य प्रतियोगिता से हुई। प्रतिभागियों ने हरियाणवी, पंजाबी, राजस्थानी और हिंदी गीतों पर प्रस्तुति से मन मोह लिया। मोनो एक्टिंग और मिमिक्री के माध्यम से प्रतिभा का प्रदर्शन करते हुए बेटी बचाओ-बेटी पढ़ाओ, नशामुक्ति व अन्य सामाजिक संदेश दिए गए।
कार्यक्रम का शुभारंभ प्राचार्य डॉ. विवेक रंगा और मुख्य अतिथि हरियाणा कर्मचारी चयन आयोग के सदस्य कपिल अत्रेजा ने दीप प्रज्वलन और सरस्वती वंदना के साथ किया। प्राचार्य ने कहा कि प्रतिभा खोज प्रतियोगिता महाविद्यालय के होनहार विद्यार्थियों के लिए खूबसूरत मंच है। मुख्य अतिथि ने विद्यार्थियों को पढ़ाई के साथ-साथ सांस्कृतिक गतिविधियों में हिस्सा लेने के लिए प्रेरित किया। महाविद्यालय की सांस्कृतिक गतिविधियों के प्रभारी डाॅ. हंसराज ने महाविद्यालय प्रांगण में वर्ष भर आयोजित की जाने वाली सांस्कृतिक गतिविधियों की जानकारी दी। मंच संचालन डॉ़ शिवाली ने किया।
प्रतियोगिता के परिणाम :
गायन : प्राची प्रथम, दिव्या द्वितीय अंजलि तृतीय रही।
मोनो एक्टिंग : शिवानी प्रथम, काजल द्वितीय, पायल तृतीय रही।
डांस : प्राची प्रथम, मोहिनी द्वितीय, सानिया तृतीय रही।
कविता वाचन : शिवानी, एम ए हिंदी प्रथम, नवजोत द्वितीय, सिमरन तृतीय रहीं।
भाषण : सुमन प्रथम, युक्ति द्वितीय, पायल तृतीय रहीं।
पेंटिंग : शिवानी प्रथम, दिव्यांशी द्वितीय, कृतिका तृतीय रही।
मिमिक्री : सीनू प्रथम, रितु द्वितीय स्थान पर रही।
05.. .. ....राजकीय कन्या महाविद्यालय में आयोजित प्रतिभा खोज कार्यक्रम में कार्यक्रम का आनंद लेत- फोटो : संभल में औद्योगिक गलियारे की जमीन।