फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Karnal News: चार मैचों में 26 विकेट लेकर सुर्खियों में आए हर्षित सैनी

Sat, 13 Sep 2025 02:06 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, करनाल
विज्ञापन
53....हर्षित
विज्ञापन
करनाल।
विज्ञापन

भारतीय क्रिकेट टीम के लिए खेलना हर खिलाड़ी का सपना होता है। इसके लिए खिलाड़ी छोटी आयु से अभ्यास शुरु कर देता है। ऐसे ही कर्ण नगरी के ऑलराउंडर क्रिकेटर हर्षित सैनी हैं। उन्होंने 11 साल की उम्र में क्रिकेट खेलना शुरू कर दिया था। हर्षित सैनी भारतीय क्रिकेट टीम के ऑलराउंडर रविंद्र जडेजा को आदर्श मानते है। हरियाणा की ओर से खेलते हुए चार मैचों में कुल 26 विकेट लेकर हर्षित सुर्खियों में आए।
इस बेहतरीन प्रदर्शन से उनका चयन हरियाणा की रणजी टीम में हुआ। कोच दिनेश खोखर व खबीर चौधरी के पास उन्होंने गेंदबाजी का अभ्यास शुरू किया था। उस दौरान स्कूल नेशनल क्रिकेट प्रतियोगिता में काफी अच्छे प्रदर्शन की बदौलत उनका चयन हरियाणा की अंडर-23 की टीम में हुआ। हर्षित का भारतीय क्रिकेट टीम के लिए खेलना मुख्य लक्ष्य है। इसके लिए निरंतर अभ्यास करते है और अपनी फिटनेस का भी ध्यान रखते है, क्योंकि कोई भी प्रतियोगिता खेलने से पहले फिटनेस टेस्ट देना पड़ता है।
विज्ञापन
विज्ञापन



जिले की टीम के कप्तानरणजी ट्रॉफी के साथ-साथ हर्षित हरियाणा की मुश्ताक अली टीम के भी सदस्य है। जिले की क्रिकेट टीम के कप्तान हैं।

बाएं हाथ के स्पिनर हैं
हर्षित बाएं हाथ का स्पिनर हैं। उनका बॉलिंग एक्शन रविंद्र जडेजा से मिलता है। अप्रैल माह में हुई हॉट वैदर क्रिकेट प्रतियोगिता में हर्षित ने कुल चार मैचों में करीब नौ विकेट लिए थे। वह प्रतियोगिता में दूसरे नंबर के गेंदबाज रहे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें