फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Karnal News: प्रभातफेरी का पुष्प वर्षा कर किया स्वागत

विज्ञापन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन


करनाल। श्री सनातन धर्म शिव मंदिर पुराना सराफा बाजार की ओर से महाशिवरात्रि के उपलक्ष्य में निकाली जा रही प्रभातफेरी का मंगलवार को शाम नगर, न्यू शाम नगर व भाटो मोहल्ले में श्रद्धालुओं ने पुष्प वर्षा कर स्वागत किया। भजन मंडली ने जब शिव शंकर हैं भोले भाले हैं भक्तों के रखवाले हैं भजन गाया तो श्रद्धालु भाव विभोर हो गए।
सभा के प्रधान रमेश जिंदल ने बताया कि महाशिवरात्रि तक प्रभात फेरी शहर के कोने-कोने में निकाली जाएगी। भगवान भोलेनाथ की कृपा अपरंपार है। प्रभातफेरी में शामिल होकर लाभ उठाएं। 23 जनवरी को प्रभातफेरी सेक्टर छह में निकाली जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

इस अवसर पर बीबी गुप्ता, रत्न गुप्ता, श्याम, सुनील, संजय गोयल, अशोक, प्रवीण, हुकमा, उषा, निशा, पूनम, रोशनी, ओमप्रकाश, सुशील, मधु, आयशा, अमरजीत मित्तल, सोनू और जयभगवान के साथ अन्य श्रद्धालु उपस्थित रहे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें