तरावड़ी। कार्तिक माह के पावन अवसर पर तरावड़ी आश्रम की ओर से नगर में प्रभात फेरी का आयोजन किया गया। इस दौरान आश्रम से जुड़े मुक्त भारती ने कार्तिक माह की धार्मिक महत्ता बताते हुए श्रद्धालुओं को भक्ति एवं आध्यात्मिकता के मार्ग पर चलने के लिए प्रेरित किया।
विज्ञापन
प्रभात फेरी नगर के चौधरी मोहल्ले में उमा खुराना के निवास स्थान पर आयोजित की गई। भजन फेरी के दौरान श्रद्धालुओं ने मधुर भजनों के माध्यम से प्रभु का गुणगान किया। संवाद