फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Karnal News: बिजली सुधार के काम ने छुड़ाए पसीने, छह घंटे तक आपूर्ति रही प्रभावित

विज्ञापन
विज्ञापन
करनाल। शहर में शनिवार को बिजली सुधार योजना (आरडीएसएस) के कार्य के कारण लोगों को बिजली कटौती का सामना करना पड़ा। बिजली व्यवस्था सुधारने के लिए विभिन्न क्षेत्रों में काम किए गए। इससे कई इलाकों में घंटों बिजली आपूर्ति बंद रही और उमस भरी गर्मी में लोगों की परेशानी बढ़ गई।
विज्ञापन

सबसे लंबा छह घंटे का कट परिवहन नगर और सेक्टर-4 क्षेत्र में रहा। यहां सुबह नौ बजे से दोपहर तीन बजे तक बिजली बंद रही। बिजली आधारित मशीनों और उपकरणों का इस्तेमाल करने वाले कारोबारियों को भी परेशानी हुई। दुकानदारों का काम भी प्रभावित हुआ। कई लोगों ने कहा कि कार्य के लिए कटौती जरूरी है तो विभाग को पहले से स्पष्ट सूचना के साथ काम पूरा करने की समय सीमा भी तय करनी चाहिए।
इन जगहों पर आपूर्ति रही प्रभावित
11 केवी न्यू राजीव कॉलोनी फीडर पर सुबह 10 बजे से दोपहर तीन बजे तक बिजली आपूर्ति बंद रही। परिवहन नगर फीडर पर आरडीएसएस के तहत एसीएसआर बदलने का कार्य किया गया। सुबह नौ बजे से दोपहर तीन बजे तक बिजली बंद रहने से परिवहन नगर और सेक्टर-4 क्षेत्र प्रभावित रहा। राजीव कॉलोनी, उपकार कॉलोनी, चमन गार्डन, बैंक कॉलोनी, रेलवे स्टेशन के आसपास और करम सिंह कॉलोनी के लोगों को गर्मी में पांच घंटे बिना बिजली के रहना पड़ा। 33 केवी मधुबन बिजलीघर की आपूर्ति सुबह 10 से दोपहर 12 बजे तक बंद रही। इससे बाजीदा, कम्बोपुरा, दाहा, भुसली और सिरसी समेत कई क्षेत्रों की बिजली प्रभावित रही। चांद सराय फीडर पर आरडीएसएस के तहत प्रणाली सुधार कार्य के कारण दोपहर दो बजे से शाम पांच बजे तक बिजली बंद रही। ऋषि नगर, चांद सराय, भाट कॉलोनी, मंगल कॉलोनी, खेड़ा कॉलोनी और शिवपुरी रोड के निवासियों को तीन घंटे की कटौती झेलनी पड़ी।
विज्ञापन

लोगों की पीड़ा...
पांच घंटे तक बिजली नहीं होने से घर में पंखे-कूलर तक बंद रहे। गर्मी और उमस में बच्चों और बुजुर्गों को काफी परेशानी हुई। - रोहित, निवासी राजीव कॉलोनी
छह घंटे की बिजली कटौती छोटी बात नहीं है। दुकानों में काम प्रभावित हुआ और बिजली से चलने वाले उपकरण बंद रहे। - मोहिनी, निवासी सेक्टर 4
बिजली बंद होने से कार्य पूरी तरह प्रभावित हो जाते हैं। विभाग को कट का समय कम से कम रखने की कोशिश करनी चाहिए। - बाबूलाल, निवासी चांद सराय
बिजली बंद रहने से घरों में काफी परेशानी हुई। लोगों को कटौती की सही और समय पर जानकारी मिलनी चाहिए। - कृष्णा देवी, निवासी डाबरी
आरडीएसएस समेत विभिन्न कार्यों के लिए पहले ही बिजली कटौती का कार्यक्रम जारी किया गया था। निगम के अनुसार कार्य पूरा होने के बाद संबंधित क्षेत्रों में बिजली आपूर्ति बहाल कर दी गई। - नसीब सिंह, अधीक्षक अभियंता
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें