फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Karnal News: गर्मी में नहीं सताएंगे बिजली कट, निगम ने कसी कमर

विज्ञापन
विज्ञापन
सुखदेव चौहान
विज्ञापन

करनाल। शहर के लोगों को गर्मी में निर्बाध बिजली की आपूर्ति देने के लिए बिजली निगम की ओर से पुख्ता इंतजाम कर लिए गए हैं। इसके लिए 33 केवी के 17 ट्रांसफार्मरों की क्षमता बढ़ाई गई है।
वहीं आपात स्थिति से निपटने के लिए जिले में 48 मोबाइल ट्राॅली व 90 अतिरिक्त ट्रांसफार्मरों की व्यवस्था की गई है। निगम की ओर से मार्च माह के अंत तक सभी मरम्मत कार्य पूरे कर लिए जाएंगे।
विज्ञापन

पिछले साल के मुकाबले इस बार फरवरी में अभी से जिले का 13.85 लाख यूनिट प्रतिदिन लोड बढ़ गया है। इसका मुख्य कारण 11 हजार नए कनेक्शन व नए औद्योगिक यूनिट लगना हैं। अब जिले में कुल बिजली उपभोक्ताओं की संख्या 4.50 लाख हो गई है। वहीं, उद्योगों में बिजली की खपत सबसे अधिक हो रही है। 2024 में फरवरी माह की बात करें तो गत वर्ष 57.25 लाख प्रतिदिन का लोड था, जो इस बार 13.85 लाख यूनिट प्रतिदिन अधिक लोड के साथ कुल खपत 71.10 लाख हो गई है।
पिछले साल लोड बढ़ने की वजह से फाल्ट की अधिक समस्याएं आईं। इस बार जनवरी में ही रणनीति तैयार करके धरातल पर काम किया गया है। निगम की टीम ने रणनीति तैयार करके शहर में काम शुरू कर दिया। तारों की मरम्मत के साथ-साथ ट्रांसफार्मरों की भी क्षमता बढ़ाई गई है। हालांकि, निगम कार्यालय में 15 दिनों में 4400 शिकायतें दर्ज की गई हैं, जिनमें से 3988 का समाधान कर दिया गया गया है। इन शिकायतों में रि-कनेक्शन, बिल ठीक करवाना, बिजली फाल्ट शामिल हैं। सबसे ज्यादा शिकायतें मेरठ रोड की 1334 रहीं, वहीं सबसे कम नेवल सब डिवीजन की दर्ज की गई।
विज्ञापन

शिकायत के लिए हेल्पलाइन नंबर : बिजली का बिल, रि-कनेक्शन, मीटर प्रीपेड व पोस्टपेड की समस्या के लिए लोग कार्यालय में आएं। वहीं बिजली आपूर्ति, कट रीडिंग आदि शिकायत दर्ज करने के लिए हेल्पलाइन नंबर 1912, 9354761639, 1800-180-1550, 1842258914 उपलब्ध हैं। शहर में मेरठ रोड, मॉडल टाउन, सेक्टर-13, सेक्टर-7, जाटों गेट, सेक्टर-चार, तरावड़ी, इंद्री, नीलोखेड़ी, सेक्टर-12, कुंजपुरा, घंटाघर चौक, कर्ण गेट सहित कई इलाकों में मरम्मत कार्य पूरे हो गए हैं। संवाद
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें