फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Karnal News: चार दिन तक रहेगा बिजली का संकट, मरम्मत से परेशानी

विज्ञापन
विज्ञापन
करनाल। शहरवासी बिजली के घोषित कटों के लिए तैयार रहें। 28 अगस्त तक शहरवासियों को लाइनों पर मरम्मत कार्य के चलते परेशानी उठानी होगी। लाइनों में आए फॉल्ट को दूर करने के लिए बिजली निगम की ओर से लाइनों के कायाकल्प के लिए अभियान चलाया गया है। 10 को शुरू हुआ यह अभियान 28 अगस्त तक चलेगा।
विज्ञापन

बिजली निगम की ओर से कार्ययोजना तैयार कर 11 केवीए, 33 केवीए व 132 केवीए फीडरों की मरम्मत की जा रही है। इस कारण लगातार तीन घंटे तक बिजली की आपूर्ति ठप रहती है। निगम की ओर से लाइनों को दुरुस्त करने का शेड्यूल तैयार करके काम किया जा रहा है। इस शेड्यूल के अनुसार मरम्मत कार्य के चलते सुबह 8 बजे से ही बिजली के कट शुरू हो जाते हैं। मरम्मत कार्य में ढीले तारों को कसने, खराब जंपरों को बदलने, पंक्चर केबल बदलने का कार्य किया जा रहा है। इसके साथ ही ट्रांसफार्मरों के फ्यूज दुरुस्त किए जा रहे हैं। बारिश के बाद पेड़ों की टहनियां बढ़कर लाइनों को नुकसान पहुंचाती हैं। इसी वजह से लाइन ब्रेक डाउन होती है। बिजली निगम पूरे शहर में पेड़ों की कांट-छांट करा रहा है।

आज इन इलाकों में आपूर्ति रहेगी बाधित
11 केवी बुढाखेड़ा की लाइन पर मरम्मत कार्य होने से बिजली की आपूर्ति सुबह 10 से दोपहर 12 बजे तक बंद रहेगी। इस दौरान केबल को बदलने का कार्य किया जाएगा। हैफेड कॉलोनी, भगवती कॉलोनी, दनियालपुर रोड, मंगलपुर, प्रीतमपुरा व बुढा खेड़ा का इलाका प्रभावित रहेगा।
विज्ञापन



इन तारीखों में चलेगा मरम्मत अभियान
- 25 अगस्त को 11 केवी बुढाखेड़ा की लाइन पर मरम्मत कार्य होगा।
- 27 अगस्त को 33 केवी मधुबन व 33 केवीए नेवल डिवीजन की लाइन पर काम होगा।
- 28 अगस्त को 132 केवी करनाल, 33 केवीए जाटों गेट फीडर पर मरम्मत कार्य होगा।


-बारिश के मौसम के बाद जिन स्थानों पर लाइनों में अधिक ब्रेकडाउन की समस्या आई, वहां पूरे 28 अगस्त तक फीडर पर मरम्मत कार्य चलेगा। मरम्मत कार्य के बाद उपभोक्ताओं को निर्बाध बिजली आपूर्ति मिलेगी। - नसीब सिंह, अधीक्षक अभियंता, उत्तर हरियाणा बिजली वितरण निगम, करनाल
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें