फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अब बिजली निगम पूछेगा आपसे संतुष्ट हैं या नहीं

Fri, 30 Dec 2016 12:18 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, करनाल
विज्ञापन
पॉवर कट - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
उपभोक्ताओं से करीबी रिश्ता बनाने और बिजली व्यवस्था को सुधारने के लिए उत्तर हरियाणा बिजली वितरण निगम अब उपभोक्ताओं से फोन कर पूछेगा कि आप बिजली व्यवस्था से संतुष्ट हैं या नहीं। उपभोक्ता जो भी शिकायत एवं सुझाव देगा, उसे बिजली निगम जल्द लागू करने का प्रयास करेगा। शुरुआत में सिर्फ नए कनेक्शन लेने वाले उपभोक्ताओं से फीडबैक लिया जा रहा है, लेकिन भविष्य में सभी बिजली सेवाओं के लिए फीडबैक लेने का प्रावधान किया जाएगा।
विज्ञापन


इसका उद्देश्य विभाग के कार्य में पारदर्शिता और तेजी लाना है। इस संबंध में निगम के सीएमडी ने प्रदेश के सभी एसई को एक सर्कुलर भी जारी किया है। सर्कुलर के अनुसार बिजली निगम उपभोक्ताओं से फीडबैक लेने के लिए लगभग 14 सवालों की एक प्रश्नोत्तरी तैयार की है। उपभोक्ताओं द्वारा आवेदन देने से कनेक्शन लगने तक की सारी कार्यप्रणाली की जानकारी व उपभोक्ताओं को होने वाली परेशानियों के बारे में उनसे फोन करके पूछा जा रहा है।

इसके अतिरिक्त उपभोक्ता अन्य शिकायत भी यहां पर दर्ज करवा सकते हैं। उपभोक्ताओं से प्राप्त फीडबैक के आधार पर सभी अधिकारियों व कर्मचारियों की रैंकिंग की जाएगी। जिससे निगम की कार्यशैली में सुधार होगा साथ ही उपभोक्ताओं को भी निगम के इस योजना से लाभ मिलेगा। क्योंकि निगम उपभोक्ताओं द्वारा दिए गए सुझाव और शिकायत के आधार पर योजनाएं बनाकर कार्य करेगा। इस बारे में बिजली निगम के एसई जेके कांबोज ने कहा कि निगम का प्रयास है कि उपभोक्ताओं की समस्याओं का जल्द समाधान हो सके।
विज्ञापन


उपभोक्ता के हाथ में होगा अधिकारियों व कर्मचारियों का प्रमोशन
बिजली निगम की इस योजना से उपभोक्ताओं को काफी अधिकार मिले हैं। अब उपभोक्ता के हाथ में होगा कि वह निगम के अधिकारियों और कर्मचारियों को कार्यकुशलता के अनुसार उनकी रेटिंग तय कर सकें। उपभोक्ताओं से फीडबैक लेने के लिए निगम द्वारा तैयार की गई इस प्रश्नोत्तरी में ऐसे कई प्रश्न हैं। जिसपर उपभोक्ताओं के जवाब से अधिकारियों व कर्मचारियों का प्रमोशन तय होगा।

जैसे नये कनेक्शन लगवाते समय उपभोक्ता को निगम के अधिकारियों व कर्मचारियों की तरफ से सहायता नहीं मिली और समस्याओं का सामना करना पड़ा तो उपभोक्ता उस अधिकारी व कर्मचारी की कार्यकुशलता व व्यवहार को शून्य से पांच तके के रेटिंग में अपना फीडबैक दे सकता है। साथ ही निगम को आप सुझाव भी दे सकेंगे कि उपभोक्ताओं को अच्छी सुविधा देने के लिए निगम क्या-क्या बदलाव करे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें