फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बिजली : क्षमता को बढ़ाने के लिए बनेंगे 10 नए सब-स्टेशन

Tue, 28 Jul 2026 02:46 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, करनाल
विज्ञापन
 मरम्मत कार्य करता बिजली निगम का कर्मचारी।अमर उजाला
विज्ञापन
माई सिटी रिपोर्टर
विज्ञापन

करनाल। उत्तर हरियाणा बिजली वितरण निगम (यूएचबीवीएन) बिजली ढांचे का विस्तार करने जा रहा है। निगम ने जिले में 10 नए 33 केवी सब-स्टेशन स्थापित करने की योजना बनाई है। इन सब-स्टेशनों के बनने से बिजली तंत्र में 150 एमवीए अतिरिक्त क्षमता जुड़ेगी।
इससे शहर सहित नीलोखेड़ी, असंध, इंद्री और घरौंडा क्षेत्र के दर्जनों गांवों और कॉलोनियों में लो-वोल्टेज, ओवरलोडिंग और बार-बार बिजली बाधित होने जैसी समस्याओं से राहत मिलने की उम्मीद है।
विज्ञापन

जिले में पिछले कुछ वर्षों के दौरान घरेलू, व्यावसायिक और कृषि क्षेत्र में बिजली की मांग लगातार बढ़ी है। इस वर्ष अब तक की सर्वाधिक मांग 1164 एमवीए तक पहुंची है। इसके चलते कई 33 केवी सब-स्टेशनों और फीडरों पर क्षमता से अधिक लोड पड़ रहा है। गर्मी के मौसम में यह समस्या और बढ़ जाती है जिससे उपभोक्ताओं को लो-वोल्टेज और बार-बार बिजली कटौती का सामना करना पड़ता है।
विज्ञापन

इन क्षेत्रों में बनेंगे नए 33 केवी सब-स्टेशन : योजना के तहत नीलोखेड़ी क्षेत्र के अमरगढ़ और रायसन, असंध क्षेत्र के नरूखेड़ी और अलीपुर विरान, करनाल शहर की शिव कॉलोनी, घरौंडा क्षेत्र के जिवाखेड़ी, हर्सौरा और बेगमपुर, जबकि बस्तली और भादसों (रिवाइवल) में भी नए 33 केवी सब-स्टेशन स्थापित किए जाएंगे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें