फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Karnal News: पुर्तगाल की राह में तंगहाली बनी बाधा, मदद की दरकार

विज्ञापन
पुर्तगाल की राह में तंगहाली बनी बाधा, मदद की दरकार
विज्ञापन
- वर्ल्ड जूनियर किक बाक्सिंग चैंपियनशिप में कांस्य पदक विजेता खिलाडी मधु का छलका दर्द
विज्ञापन


- नवंबर में होने वाली वरिष्ठ किक बाक्सिंग विश्व चैंपियनशिप में करना है देश का प्रतिनिधित्व

माई सिटी रिपोर्टर
करनाल। झज्जर की रहने वाली किक बॉक्सिंग खिलाड़ी मधु कुमारी बुधवार को मदद की गुहार लगाती करनाल पहुंची। उसे नवंबर में होने जा रही वरिष्ठ किक बाॅक्सिंग विश्व चैंपियनशिप के लिए पुर्तगाल जाना है, लेकिन तंगहाली आड़े आ गई है। पुर्तगाल जाने का खर्च करीब 2.8 लाख रुपये है, जिनके अभाव में चैंपियनशिप में भारत का प्रतिनिधित्व करने से वह चूक सकती है। उन्होंने शहर के समाजसेवियों से उनकी मदद करने की गुजारिश की।
केंद्र और राज्य सरकारें खेलों को बढ़ावा देने के लिए करोड़ों रुपय खर्च कर रही हैं, योजनाएं चला रहीं है, इसके बावजूद जरूरतमंद खिलाड़ियों को लाभ नहीं मिल पा रहा है। विदेशों में देश का नाम चमकाने का सपना लिए खिलाड़ी दर-दर भटक रही है। ऐसी ही परिस्थिति से झज्जर की किक बॉक्सिंग खिलाड़ी मधु कुमारी गुजर रही है। उसे नवंबर में वरिष्ठ किक बाक्सिंग विश्व चैंपियनशिप में खेलने के लिए पुर्तगाल जाना है, लेकिन वहां जाने का खर्च उठाने में असमर्थ है। ऐसे में वह हरियाणा के विभिन्न जिलों में जा रहीं है और समाजसेवियों से सहायता की अपील रही है।
विज्ञापन


लगातार जीत रही पदक
मधु कुमारी ने हाल ही में पंजाब के लवली विश्वविद्यायल में आयोजित वरिष्ठ राष्ट्रीय चैंपियनशिप में स्वर्ण पदक जीता है। इससे पहले अखिल भारतीय विश्वविद्यालय खेलों में रजत पदक जीत चुकी है। दिल्ली में दो से छह नवंबर 2022 तक आयोजित अंतरराष्ट्रीय ओपन किक बॉक्सिंग चैंपियनशिप में स्वर्ण पदक जीता था। उसी वर्ष अक्तूबर में विश्व जूनियर चैंपियनशिप में कांस्य पदक जीता। साथ ही 21 पदक जिला मंडल और राज्य स्तर पर जीते हैं।
विज्ञापन


कोच बोले- आर्थिक हालात बीच में रोक देते हैं सफर
मधु कुमारी के कोच एवं अंतरराष्ट्रीय रेफरी जसवंत सिंह ने कहा कि मधु जैसे कितने खिलाड़ियों में ओलंपिक में स्वर्ण पदक लाने की अपार संभावनाएं हैं, लेकिन आर्थिक हालात के कारण उनका सफर बीच में रुक जाता है। वह खुद धन के अभाव में जापान में हुए एशियाड खेलों में शामिल नहीं हो सके थे। अपना सपना अपने शिष्यों में देखते हैं। उन्हें उम्मीद है कि करनाल के समाजसेवी मधु का सपना पूरा करेंगे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें