फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Karnal News: टी-फ्लाईओवर मार्ग में उखड़ी सड़क के भरे जाएंगे गड्ढ़े

विज्ञापन
विज्ञापन
करनाल। शहर में चल रहे टी-फ्लाईओवर निर्माण के कारण रेलवे रोड, बस स्टैंड रोड सहित पूरे मार्ग की सड़क उखड़ी हुई है। निर्माण कार्य के दौरान भी सड़क से गुजरने वाले लोगों को परेशानी न हो, इसके लिए गड्ढे भरे जाएंगे। जिला सड़क सुरक्षा समिति की बैठक की अध्यक्षता कर रहे असंध के एसडीएम राहुल ने इसे लेकर निर्देश दिए हैं। गड्ढे भरने से इस मार्ग पर पड़ने वाले स्कूलों के विद्यार्थियों, परीक्षार्थियों, दुकानदारों और राहगीरों को राहत मिलेगी।
विज्ञापन

विदित हो कि अमर उजाला ने इस मुद्दे को बोर्ड परीक्षा से पूर्व 25 फरवरी और महाशिवरात्रि की शोभायात्रा से पहले 10 फरवरी को प्रमुखता से उठाया था। शुक्रवार को हुई बैठक में यह मुद्दा गूंजा। इस दौरान उन्होंने समाजसेवी सदस्यों की मांग पर हरियाणा शहरी विकास प्राधिकरण व नगर निगम के अधिकारी को निर्देश दिए की वे अपने-अपने विभाग से संबंधित जूनियर इंजीनियर की भी इस मार्ग के हालात को ठीक रखने के लिए निरीक्षण की ड्यूटी लगाए। बैठक में पिछली बैठक के लंबित 17 मामले और 6 नए एजेंडों पर चर्चा हुई।
बैठक में दी रिपोर्ट के अनुसार, जनवरी 2026 में पुलिस ने 31576 चालान काटकर 89.70 लाख रुपये जुर्माना लगाया और आरटीए टीम ने ओवरलोड, बिना परमिट, प्रदूषण इत्यादि से संबंधित 289 चालान करके 1.14 करोड़ रुपये जुर्माना लगाया। आरटीए कार्यालय द्वारा भारी वाहनों के 58 लाइसेंस जारी किए गए जबकि 303 का नवीनीकरण किया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें