फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Karnal News: सुबह कोहरा छाने की संभावना

विज्ञापन
विज्ञापन
माई सिटी रिपोर्टर
विज्ञापन

करनाल। मौसम अभी भी अपेक्षाकृत गर्म है, क्योंकि अधिकतम तापमान एक तो न्यूनतम तापमान पांच डिग्री सेल्सियस सामान्य से अधिक है। मौसम विशेषज्ञों के अनुसार सोमवार और मंगलवार को सुबह कोहरा छा सकता है, इसके बाद मौसम साफ होने की संभावना है, इसके बाद से ही तापमान में कमी आने की संभावना है।
विज्ञापन

रविवार सुबह कोहरा छाया लेकिन सुबह साढ़े आठ बजे के बाद सूर्य की किरणें जमीन तक पहुंचीं। इसके बाद मौसम साफ हो गया, हालांकि बीच-बीच में बादलों की आवाजाही भी रही। केंद्रीय मृदा लवणता अनुसंधान संस्थान (सीएसएसआरआई) की जिला मौसम वेधशाला में रविवार को अधिकतम तापमान 29.2 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया जो सामान्य से एक डिग्री सेल्सियस अधिक है, जबकि न्यूनतम तापमान 18.1 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया, जो सामान्य से पांच डिग्री सेल्सियस अधिक है। मौसम विशेषज्ञों का कहना है कि अभी एक सप्ताह तक मौसम खुश्क रहने की ही संभावना है। इसमें 11 व 12 नवंबर को सुबह कोहरा रह सकता है। इसके बाद मौसम साफ होगा और तापमान में भी हल्की गिरावट आ सकती है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें