फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Karnal News: पीएनबी का अधिकारी बता बुजुर्ग से ली जानकारी, खाते से निकाले 11.83 लाख

Sun, 15 Feb 2026 02:02 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, करनाल
विज्ञापन
विज्ञापन
करनाल।
विज्ञापन

सेक्टर-7 निवासी 70 वर्षीय बुजुर्ग वेद प्रकाश से बैंक एप अपडेट कराने के नाम पर साइबर ठगों ने 10 और 11 फरवरी को 11 लाख 83 हजार रुपये की ठगी कर ली। ठग ने पंजाब नेशनल बैंक की दिल्ली ब्रांच का अधिकारी बताकर फोन किया। बुजुर्ग से डेबिट कार्ड की जानकारी ली और दो दिनों में खाते से रकम निकाल ली। शिकायत पर साइबर थाना पुलिस ने धोखाधड़ी की प्राथमिकी दर्ज कर ली।

वेद प्रकाश ने बताया कि 9 फरवरी को वह अपने मोबाइल फोन में पंजाब नेशनल बैंक की ऑनलाइन एप्लीकेशन पीएनबी एक डाउनलोड कर रहे थे। इसी दौरान फोन में एरर का मैसेज आया। कुछ समय बाद ही एक मोबाइल नंबर से उनके पास फोन आया। फोन करने वाले ने अपना नाम अमित बताते हुए पीएनबी जनकपुरी दिल्ली ब्रांच का अधिकारी बताया। आरोपी ने ऑनलाइन एप्लीकेशन डाउनलोड करने में मदद करने की बात कहते हुए उनके डेबिट कार्ड का नंबर, सीवीवी नंबर मांगा। विश्वास कर उन्होंने आरोपी को डिटेल दे दी।
विज्ञापन

इसके बाद 10 और 11 फरवरी को कुल 12 बार में उनके खाते से 11 लाख 83 हजार रुपये की राशि निकाल ली गई। उन्हें जब इस धोखाधड़ी का पता लगा तो उन्होंने ऑनलाइन शिकायत दर्ज करवाई। साइबर थाना पुलिस को शिकायत दी।
विज्ञापन

फोन पर नहीं दे किसी को जानकारी
साइबर थाना प्रभारी कनूप्रिया ने बताया कि पुलिस ने धोखाधड़ी की प्राथमिकी दर्ज की है। अब मामले की जांच की जाएगी। उन्होंने कहा कि फोन पर किसी को भी अपना डेबिट या क्रेडिट कार्ड, खाता नंबर या ओटीपी न दें। साइबर ठग विभिन्न बहाने बनाकर लोगों से ठगी कर रहे हैं। जागरूकता से ही साइबर ठगी से बचा जा सकता है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें