फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Karnal News: पेपरलेस रजिस्ट्री में पोर्टल बना अड़चन, टोकन भी नहीं कर पाया जारी

विज्ञापन
विज्ञापन
माई सिटी रिपोर्टर
विज्ञापन


करनाल। पेपरलेस रजिस्ट्री सिस्टम सोमवार से शुरू हुआ लेकिन पहले ही दिन तकनीकी खामियों के कारण ठप रहा। नई प्रक्रिया का आधार बनने वाला पोर्टल ही अड़चन बना रहा। टोकन तक जारी नहीं हो पाए। इससे रजिस्ट्री कराने वाले लोगों को परेशानी का सामना करना पड़ा। वसीका नवीसों ने कई बार खरीदारों और विक्रेताओं के कागजात अपलोड करने का प्रयास किया लेकिन हर बार सिस्टम पर ‘यूएलबी नॉट कनेक्टड’ का एरर दिखता रहा। इससे रजिस्ट्री करवाने आए लोग कई लोग घंटों इंतजार के बाद निराश होकर लौट गए।

इधर, दस्तावेज अपलोड न होने से अधिकारी और कर्मचारी खाली बैठे रहे। तहसील कार्यालय में दिनभर सन्नाटा पसरा रहा। तहसील में रजिस्ट्री क्लर्क की सीट पूरा दिन इसलिए खाली रही क्योंकि प्रक्रिया शुरू नहीं हो पाई। वहीं डीड राइटर्स की ओर से टोकन जेनरेट न हो पाने के कारण कंप्यूटर ऑपरेटर भी प्रक्रिया के शुरू होने का इंतजार करते दिखाई दिए। तहसील के कर्मचारियों ने बताया कि उन्होंने भी कई बार प्रयास किया, लेकिन पोर्टल होम पेज से आगे नहीं बढ़ पाया। इससे करनाल के अलावा जिले की सभी तहसील और उपतहसीलों में कामकाज पूरी तरह से ठप ही रहा। ब्यूरो
विज्ञापन




लोगों की मांग, पुरानी व्यवस्था का भी रखें विकल्प

करनाल जिले में रोजाना 250 के करीब रजिस्ट्री होती हैं। सोमवार को भी कई लोगों की रजिस्ट्री होनी थी लेकिन प्रक्रिया शुरू न होने के कारण वे बेरंग ही लौटने को मजबूर हुए। इधर, लोगों का कहना है कि जब तक नया पेपरलैस सिस्टम पूरी तरह तैयार और स्थिर नहीं हो जाता, तब तक पुराने सिस्टम को जारी रखा जाना चाहिए, ताकि आम जनता को परेशानी न झेलनी पड़े। प्रशासन से आग्रह किया कि तकनीकी सुधार होने तक पुरानी व्यवस्था को अस्थाई रूप से बहाल किया जाए, ताकि रजिस्ट्री कार्य सुचारू रूप से चल सके।



केवल फोटो खिंचवाने ही आना होगा तहसील

अधिकारियों के अनुसार, रजिस्ट्री के लिए अब प्रक्रिया आसान होगी। निर्धारित प्रारूप में ही रजिस्ट्री के लिए जानकारी दर्ज करनी होगी। यहां दस्तावेज भी अपलोड किए जाएंगे। इसके बाद यह जानकारी तहसील में अधिकारियों के पास पहुंचेगी। यहां स्वीकृति मिलने के बाद संबंधित जमीन के खरीदार को स्टांप ड्यूटी जमा करानी होगी। इसके बाद अपनी सुविधा के अनुसार, व्यक्ति ऑनलाइन टोकन लेकर रजिस्ट्री की आगामी प्रक्रिया को पूरा कराएगा। तहसील में उसे केवल फोटो खिंचवाने के लिए ही आना होगा।
विज्ञापन




नई प्रक्रिया में शुरुआत में ही आती है दिक्कत : तहसीलदार

तहसीलदार राजेश खुराना ने बताया कि नई प्रक्रिया कोई भी शुरू होती है तो शुरुआत में दिक्कत आती है। उन्होंने कहा कि पोर्टल को अपडेट भी किया जा रहा है। तकनीकी दिक्कतों के कारण टोकन जारी नहीं हो पाया। उम्मीद है मंगलवार से काम सुचारू हो जाएगा और लोगों को परेशानी नहीं आएगी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें