फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

खराब पानी की सप्लाई पर काटा बवाल

Sun, 22 Dec 2013 12:12 AM IST
अमर उजाला, कैथ्ाल
विज्ञापन
विज्ञापन
कैथल में दूषित पेयजलापूर्ति के कारण शनिवार को शक्ति नगर वासी भड़क उठे और कैथल-सजूमा मार्ग पर जाम लगा दिया। जाम के कारण शहरवासियों को काफी दिक्कतों का सामना करना पड़ा।
विज्ञापन


करीब एक घंटे तक लगे इस जाम में सड़क के दोनों ओर भारी संख्या में वाहनों को जमावड़ा लगा रहा। सूचना मिलते ही नई अनाज मंडी चौकी प्रभारी व जनस्वास्थ्य विभाग के कनिष्ठ अभियंता ने मौके पर पहुंचकर लोगों को समझाबुझाकर शांत किया और जल्द ही पीने के पानी समस्या दूर करने का आश्वासन दिया।

शक्ति नगर वासी श्रवण कुमार, सुरेश कुमार, जिले सिंह, लखविंद्र व महिला पालो देवी, संतरो, शांति, सुषमा, कृष्णा ने बताया कि पिछले एक माह से पीने के पानी को लेकर दिक्कत आ रही है। पीने का पानी काफी खराब आ रहा है। इस मामले की कई बार विभागीय अधिकारियों को सूचना दी गई, लेकिन सरकार व प्रशासन की तरफ से कोई सुध नहीं ली जा रही है।
विज्ञापन


एक माह से लोग दूर-दराज से पीने का पानी लाने को मजबूर हो रहे हैं। कॉलोनी में पीने के पानी की कमी बनी हुई है। महिलाओं ने बताया कि वे दूर-दराज से सुबह व सायं को पानी लाने को लेकर मजबूर हैं। परेशानी का हल न होता देख उन्हें मजबूरन जाम लगाना पड़ा। वहीं जाम के कारण दोनों और वाहनों की लंबी कतार लग गई। इस करण यहां से गुजरने में वाहन चालकों को काफी दिक्कत का सामना करना पड़ा।

बाद में सूचना मिलने पर नई अनाज मंडी चौकी पुलिस अधिकारी मौके पर पहुंचे, लेकिन लोग विभागीय अधिकारियों के मौके पर बुलाने की मांग पर अड़े रहे। बाद में विभाग के कनिष्ठ अभियंता विजय शर्मा ने महिलाओं को इस समस्या को दूर करने का आश्वासन दिया। इसके बाद लोगों ने जाम खोला। पार्षद जागेंद्र सैनी ने भी लोगों को समझाबुझाकर शांत किया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें