फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

घटिया खाना मिलने पर गुस्साई छात्रों का हंगामा

Wed, 01 Jul 2015 12:58 AM IST
करनाल/अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन
विज्ञापन
हाईवे स्थित एक फार्मेसी कॉलेज की छात्राओं ने घटिया खाना मिलने के विरोध में मंगलवार को हंगामा किया। छात्राओं ने अभिभावकों को सूचित किया और कॉलेज पहुंचकर स्थानीय प्रबंधन के खिलाफ नारेबाजी की।
विज्ञापन


 जब अभिभावकों ने कॉलेज प्रबंधन से बात करनी चाही तो उन्हाेंने मिलने से मना कर दिया। इसको लेकर गुस्साई छात्राओं ने कॉलेज परिसर में धरना दिया और एक घंटे तक विरोध जारी रहा।

छात्राओं का कहना है कि जब लाखाें रुपये फीस देते हैं तो उन्हें सुविधाएं दी जानी चाहिए। विरोध बढ़ने पर प्रबंधन ने छात्राआें की बात सुनी और दोबारा से ऐसी समस्या नहीं आने का आश्वासन दिया। इस बारे में प्रबंधक सोहन लाल गर्ग का कहना है कि शिकायत आई है। जांच करवाई जाएगी। समस्या का जल्द हल किया जाएगा। दूसरी ओर एएनएम, जीएनएम के बुधवार को होने वाले प्रदर्शन की तैयारियों को लेकर भी चर्चा की गई।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें