फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Karnal News: पोंचो है खास... गर्माहट के साथ शाही अहसास

विज्ञापन
विज्ञापन
करनाल। सर्दियों में फैशन की बहार होती है। गर्म कपड़ों के एक से बढ़कर एक प्रकार से आप शाही अहसास पा सकते हैं। पोंचो का चलन पुराना है लेकिन इस बार भी यह युवतियों के बीच में जगह बनाए हुए है। कॉलेज जाने वाली युवतियां, कार्यालय जाने वाली महिलाएं पोंचो को ठंड से बचाव और फैशन के अनुरूप होने के कारण अधिक खरीद रही हैं। गृहणियों को भी पोंचो पसंद आ रहा है। कश्मीरी पोंचो की अधिक मांग है। हाईनेक के साथ पोंचो पहना जा रहा है।
विज्ञापन

विवाह समारोहों में साड़ी और सूट के ऊपर पोंचो ट्रेंड में है। दुकानदार राकेश ने बताया कि पोंचो कई प्रकार के हैं। हल्के से लेकर भारी ऊन के भी। यह सूट, जींस और अन्य सभी प्रकार के परिधानों पर आसानी से पहना जाता है। इस बार बाजार में हाईनेक पोंचो, पोलकी स्टाइल पोंचो ओर कश्मीरी-हिमाचली पोंचो की मांग है। कीमत 300 रुपये से शुरू होकर 3500 तक है। समूह से जुड़ी महिलाएं भी पोंचो बाजार में उपलब्ध करा रही हैं। संगोही की रहने वाली सरोज ने बताया कि उन्होंने महिलाओं के लिए स्वेटर, पोंचो, जुराबें और दस्ताने बनाएं हैं। हर शनिवार व रविवार को साझा बाजार में वह स्टाॅल लगाती हैं।
-
-वेलवेट पोंचो आया पसंद
मंगलवार को बाजार में खरीदारी करने पहुंची समीक्षा ने बताया कि उन्होंने कभी पोंचो को नहीं पहना था। इस सर्दी में इसे भी पहन कर देखना है। उन्होंने 800 रुपये में वेलवेट पोंचो खरीदा। उन्होंने बताया कि कॉलेज में यह काफी चलन में है। युवतियां अपने सामान्य कपड़ों पर इसे पहनती हैं। सर्दी में गर्माहट तो देता ही है, लुक भी अच्छा आता है।
विज्ञापन

-
-ट्रिप के लिए खरीदा कश्मीरी पोंचो
पास में ही खरीदारी कर रहीं सौम्या ने भी अपनी पसंद साझा की। वह अगले माह लद्दाख घूमने के लिए जा रही हैं। उन्होंने खासताैर से दो पोंचो खरीदे। विशेष कश्मीरी पोंचो में हाथों से बनी कश्मीरी कढ़ाई है। कीमत 2500 रुपये है। बोलीं कि यह खासा गर्म है। दूसरा हाईनेक पोंचो है। हल्के ऊन से बना हुआ ये पोंचो वह सफर में पहनेंगी।
-
-तीन बार आता है कश्मीर से स्टॉक
बाजार में दिल्ली से वेलवेट, सिंपल और बोहो स्टाइल पोंचो लाए गए हैं। दुकानदार राकेश ने बताया कि हर साल सर्दियों में तीन बार कश्मीरी और हिमाचली कपड़ों का स्टॉक लाया जाता है। स्टॉक आते ही खत्म होने पर आ जाता है। ग्राहक कश्मीरी स्टाइल अपना रहे हैं।
विज्ञापन


पोंचो और उनकी कीमत (रुपयों में)
सिंपल ऊनी पोंचो : 500-800
बोहो स्टाइल पोंचो : 800-1200
वेलवेट पोंचो : 350-900
कश्मीरी पोंचो : 1200-3500
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें