फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Karnal News: गोली लगने से घायल तीनों शूटरों को रिमांड पर लेगी पुलिस

विज्ञापन
विज्ञापन
माई सिटी रिपोर्टर
विज्ञापन

करनाल। शराब ठेके पर फायरिंग की वारदात में संलिप्त तीन आरोपियों का इलाज पूरा होने के बाद पुलिस अदालत में पेश करके रिमांड पर लेगी। इंद्री रोड पर करनाल पुलिस के साथ हुई मुठभेड़ में गोली लगने से घायल शूटर रंबा निवासी प्रिंस और तखाना के मोहित करनाल के अस्पताल व कुरुक्षेत्र में हुई मुठभेड़ में घायल रंबा के रवि उर्फ निंजा अभी कुरुक्षेत्र के अस्पताल में भर्ती है। इनका इलाज पूरा होने के बाद करनाल पुलिस इन्हें रिमांड पर लेगी। इसके बाद ही 2 सितंबर को हाईवे पर स्थित शराब ठेके पर हुई फायरिंग मामले का खुलासा किया जाएगा।
कुरुक्षेत्र के आरोपी को करनाल पुलिस प्रोडक्शन वारंट पर लाएगी। कुरुक्षेत्र पुलिस पार्टी पर फायरिंग के आरोप में इस बदमाश के अलावा उसके साथी कंवारखेड़ी गांव के शंटी पर कुरुक्षेत्र पुलिस ने भी केस दर्ज किया है। पुलिस के अनुसार, प्रिंस, मोहित और रवि ने ही दो सितंबर की रात को राष्ट्रीय राजमार्ग-44 पर स्थित शराब ठेके पर फायरिंग की थी। रवि पहले से दूर बाइक लेकर खड़ा था, जबकि पैदल आकर प्रिंस और मोहित ने ही शराब ठेके पर पांच से छह राउंड फायरिंग की थी। मंगलवार की रात को प्रिंस और मोहित एक और वारदात की फिराक में थे, जब पुलिस ने उन्हें रोकने का प्रयास किया तो उन्होंने पुलिस पार्टी पर फायरिंग कर दी थी। पुलिस की जवाबी कार्रवाई में दोनों आरोपियों के टांग में गोली लगी थी। इसके अलावा बुधवार को कुरुक्षेत्र में रवि और शंटी के साथ पुलिस की मुठभेड़ हुई थी। चारों की टांग और पैर में गोली लगी हुई है।
विज्ञापन

डीएसपी राजीव कुमार का कहना है कि सभी आरोपी अभी अस्पताल में उपचाराधीन हैं। उपचार पूरा होने के बाद रिमांड पर लेते हुए आरोपियों से गहनता से पूछताछ की जाएगी कि उन्होंने शराब ठेके पर किसके कहने पर फायरिंग की थी। ब्यूरो

10 सेकेंड में वारदात कर भागे थे
2 सितंबर की रात नकाबपोश दो बदमाशों ने गोलियां चलाई थी। ठेके तक पैदल आए दोनों आरोपी महज 10 सेकेंड में वारदात को अंजाम देकर मौके से भाग गए। गनीमत रही कि पांच राउंड चली गोलियां ठेके के किसी कर्मचारी को नहीं लगी लेकिन ठेके के बाहर लगे शीशे पूरी तरह से चकनाचूर हो गए। ठेके पर लगे सीसीटीवी रिकार्ड फुटेज के आधार पर पुलिस ने जांच शुरू की थी। वारदात के दो दिन बाद रोहित गोदारा-गोल्डी बराड़ की फेसबुक आईडी से एक पोस्ट शेयर हुआ। जिसमें रोहित गोदारा गैंग से जुड़े विरेंद्र चारण, नवीन बॉक्सर और सोनू तिवारी ने करनाल शराब ठेके पर फायरिंग की जिम्मेदारी ली थी।
विज्ञापन


चारों आरोपी हैं दोस्त
कुरुक्षेत्र सीआईए-2 के प्रभारी मोहन लाल के अनुसार, कुरुक्षेत्र में काबू किए गए रवि और शंटी दोनों दोस्त हैं। उनके खिलाफ पहले से कई केस दर्ज हैं। करनाल पुलिस ने जिन दो आरोपियों को गिरफ्तार किया है, वे भी इन्हीं के दोस्त हैं। करनाल के सदर थाना प्रभारी तरसेम चंद का कहना है कि करनाल पुलिस ने अभी दोनों आरोपियों से केवल प्राथमिक पूछताछ ही की है, इनका आपराधिक रिकॉर्ड भी खंगाला जाएगा।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें