फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Karnal News: शहर में चप्पे-चप्पे पर तैनात रहेगी पुलिस

विज्ञापन
विज्ञापन
करनाल। होली पर्व पर पुलिस सतर्क है। शहर में 17 जगहों पर नाके लगाए जाएंगे। इन नाकों पर पुलिस वाहनों की चेकिंग करेगी वहीं शराब पीकर वाहन चलाने वालों पर भी सख्त कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन

इसके साथ ही बुलेट से पटाखे व हुड़दंगबाजी करने वालों पर पुलिस की कड़ी नजर रहेगी। इससे अलग शहर में 12 राइडर गश्त पर रहेंगी। थाना प्रभारी व चौकी प्रभारी अपने-अपने क्षेत्र में सड़क पर उतरकर निगरानी करेंगे। साथ ही ट्रैफिक पुलिस भी पूरे शहर में राउंड पर रहेगी और यातायात के नियमों को तोड़ने पर वाहन चालकों के चालान करेंगे। एसपी गंगाराम पूनिया ने सभी थाना प्रभारियों व चौकी प्रभारियों को निर्देश जारी कर दिए हैं।



सीएचसी व पीएचसी पर भी तैनात रहेगी पुलिस

जिले के नागरिक अस्पताल व कल्पना चावला राजकीय मेडिकल कॉलेज के ट्रामा सेंटर में डॉक्टरों की अलग से ड्यूटी लगाई गई है। वहीं ग्रामीण क्षेत्रों में भी सीएचसी व पीएचसी पर पुलिस तैनात रहेगी ताकि झगड़े के मामले में अस्पताल में विवाद न हो।
विज्ञापन




एसपी ने लिया सुरक्षा व्यवस्था का जायजा
घरौंडा। होली पर्व को देखते हुए पुलिस कप्तान गंगा राम पुनिया घरौंडा पहुंचे। उन्होंने रेलवे रोड पर मंडी दीप चंद के सामने पुलिस कर्मियों से व्यवस्थाओं की जानकारी हासिल की। वहीं पुलिस अधीक्षक ने पुलिस कर्मियों को जरूरी दिशा निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि अगर कोई गलत गतिविधि करने की कोशिश करेगा तो उसके खिलाफ कानूनी कार्यवाही की जाएगी। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें