संवाद न्यूज एजेंसी
करनाल। पुलिस की काउंसलिंग सेल टीम ने अलग-अलग सरकारी स्कूलों में जाकर छात्राओं को पोक्सो एक्ट, तीन नए अपराधिक कानूनों और महिला विरुद्ध अपराधों के बारे में जागरूक किया।
इंचार्ज महिला निरीक्षक राजेश लता ने छात्राओं को बताया कि आज महिलाओं के खिलाफ छेड़खानी, बलात्कार, यौन उत्पीड़न, हमला करना और महिला तस्करी इत्यादि अपराध हो रहे हैं। इनसे महिलाओं की सुरक्षा के लिए बहुत से कानून तो बनाए ही गए हैं, इनके साथ-साथ मुसीबत में फंसी महिलाओं की तुरंत सहायता के लिए दुर्गा शक्ति एप और दुर्गा शक्ति फोर्स भी तैयार की गई है। जो सूचना मिलते ही जल्द से जल्द मौके पर पहुंचकर पिड़िता को सुरक्षा मुहैया करवाती है। उन्होंने कहा कि बच्चों के खिलाफ यौन अपराध करने वाले अपराधियों के खिलाफ पोक्सो एक्ट के तहत कार्यवाही की जाती है।
उन्होंने छात्राओं से कहा कि सुरक्षा का सबसे बड़ा तरीका यह है कि यदि स्कूल आते-जाते कोई उनका पीछा करता है या रास्ता रोकने की कोशिश करता है तो तुरंत इसकी सूचना दूर्गा शक्ति एप के माध्यम से पुलिस को दें, आप अभिभावकों को भी बताएं।
या अध्यापकों को भी बताए ताकि आपकी समस्या का समाधान समय रहते किया जा सके।