फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Karnal News: कर्ण ताल में आठ से तैराकी स्पर्धा

Sat, 06 Jul 2024 06:35 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, करनाल
विज्ञापन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

करनाल। कर्ण स्टेडियम स्थित कर्ण ताल पर आठ जुलाई से जिलास्तरीय तैराकी प्रतियोगिता होगी। प्रतियोगिता में भाग लेने वाले खिलाड़ियों को विभिन्न पांच समूहों में बांटा गया है। प्रतियोगिता कर्ण स्टेडियम स्विमिंग पुल न्यायपुरी करनाल में आयोजित की जाएगी। इस दौरान खिलाड़ियों की एंट्री सुबह आठ से साढ़े आठ बजे तक होगी।

राज्य स्तरीय तैराकी प्रतियोगिता से पूर्व जिला स्तरीय तैराकी प्रतियोगिता का आयोजन प्रत्येक वर्ष जिला तैराकी संघ द्वारा करवाया जाता है। इसी क्रम में यह जिला स्तरीय प्रतियोगिता करवाई जा रही हैं। सभी तैराक फ्री स्टाइल, षबैक स्ट्रोक, ब्रेस्ट स्ट्रोक, बटर फ्लाई, रिले, मैडले और मिक्स रिले में भाग ले
विज्ञापन


सकते हैं।

एसएफआई के दिशा-निर्देश मुताबिक एक तैराक केवल पांच प्रतियोगिताओं में ही भाग ले सकता है। प्रतियोगिता की एंट्री मौके पर निर्धारित शुल्क द्वारा ही ली जाएगी। सभी खिलाड़ी अपने साथ अपना आधार, जन्म प्रमाण पत्र एवं एक फोटो अवश्य लेकर आए । विजेता खिलाड़ियों को जिला तैराकी संघ द्वारा जलपान व प्रमाणपत्र दिए जाएगें।
विज्ञापन


जिला स्तर पर जो खिलाड़ी प्रथम एवं द्वितीय स्थान प्राप्त करेंगे, वह राज्य स्तरीय तैराकी प्रतियोगिता में भाग ले सकेंगें। चयनित टीम 41वीं सब जूनियर पांचवीं जूनियर और 59वीं सीनियर राज्य तैराकी प्रतियोगिता में भाग लेगी। जिसके लिए भाग लेने वाले खिलाड़ी को हरियाणा तैराकी संघ की वेबसाइट www.hsa.org.in पर जाकर निर्धारित शुल्क जमा करवाने के बाद यूआईडी प्राप्त करनी होगी।
इन आयु वर्ग के होंगे मुकाबले

वरिष्ठ आयु वर्ष (पुरुष एवं महिला)
कोई आयु सीमा नहीं

समूह - एक (15 से 17 वर्ष) जूनियर
जन्म वर्ष 2007, 2008, 2009

समूह - दो (12 से 14 वर्ष) जूनियर
जन्म वर्ष 2010, 2011, 2012

समूह - तीन (10 से 11 वर्ष) सब जूनियर
जन्म वर्ष 2013-2014

समूह- चार (08 से 09 वर्ष) सब जूनियर
जन्म वर्ष 2015-2016

समूह- पांच (06 से 07 वर्ष) सब जूनियर
जन्म वर्ष 2017, 2018
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें