फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Karnal News: डीजे बंद कराने गई पुलिस टीम पर हमला

विज्ञापन
विज्ञापन
इंद्री। बीते बुधवार कुंजपुरा क्षेत्र में डीजे बंद कराने पहुंची पुलिस टीम पर हमले की प्राथमिकी दर्ज की गई है। घटना एक अप्रैल की है। शनिवार को पुलिस व एफएसएल ने घटनास्थल का मुआयना किया।
विज्ञापन

पुलिस के अनुसार, एक अप्रैल को साहिल व संदीप के आवास पर आयोजित कार्यक्रम में तेज आवाज में डीजे बजाए जाने की शिकायत पर ईआरवी टीम गई थी। एएसआई सुनील कुमार के नेतृत्व में गई टीम ने डीजे बंद करने का आग्रह किया। साहिल पक्ष के लोगों ने नहीं माना और मारपीट शुरू कर दी। इसी दौरान किसी ने एएसआई सुनील पर राड से हमला कर दिया। उनके सिर पर काफी चोट आई। घायल एएसआई किसी तरह भागकर कुंजपुरा थाने पहुंचे और घटना की सूचना दी। वापसी पर पुलिस ने घर पर ताले लटके पाए। जांच अधिकारी प्रवीन कुमार ने बताया कि आरोपियों के विरुद्ध मामला किया गया है। शनिवार को पुनः घटनास्थल का निरीक्षण किया गया और आरोपियों की तलाश अभियान तेज कर दिया गया है।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें