फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

किसान सरकार की गलत नीतियों के लिए पराली में आग लगाने को मजबूर : पपिंदर त्यागी

Tue, 18 Nov 2025 02:18 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, करनाल
विज्ञापन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

पानीपत। जजपा किसान प्रकोष्ठ के जिलाध्यक्ष पपिंदर त्यागी पप्पू ने सोमवार को बैठक की। उन्होंने बताया कि आज जिले और प्रदेश का किसान खेत में नहीं सरकार की गलत नीतियों की आग में जला रहा है। किसान को गुनहगार बताने वाले पहले उनकी पीड़ा जान लें। किसान पराली किसी शौक में नही जलाता, बल्कि उनको मजबूर किया जा है। सरकार ने किसान की इस मजबूरी को भी अपराध बना दिया है। कर दिया। उन्होंने कहा कि सरकार ने न मशीनें दी न खर्च उठाया न विकल्प दिए और न ही किसी प्रकार की राहत दी। अब वही सरकार किसानों को सड़कों, कचहरियों और शोशल मीडिया में घसीट रही है। किसान सरकार की नीतियों के चलते लगातार परेशानी से जुझ रहे हैं। उन्होंने चेतावनी दी कि किसान को डराने की बजाय उसकी चिंता कर समस्याओं का समाधान किया जाएं।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें