संवाद न्यूज एजेंसी
करनाल। कर्ण कैनाल में सिटी थाना पुलिस ने चार कैफे और होटलों पर छापा मारकर जांच की। हालांकि टीम को यहां कुछ नहीं मिला और न ही गलत गतिविधियां सामने आई हैं। पुलिस ने कैफे संचालकों को हिदायत दी कि खाने-पीने के अलावा अन्य कोई गतिविधि नहीं होनी चाहिए।
पुलिस को चैकिंग के दौरान वहां सिर्फ कैफे संचालक और स्टाफ मिला। पुलिस ने कैफे संचालकों को चेतावनी दी है कि वे किसी भी प्रकार की गैरकानूनी गतिविधि न करें। साथ ही निर्देश जारी किए कि किसी भी कैफे में अलग से बंद कैबिन न बनाए जाए। यदि कोई संचालक नियमों का उल्लंघन करता है, तो उसके खिलाफ कानूनी कार्रवाई की जाएगी। इसके अलावा भवन मालिक के खिलाफ केस दर्ज किया जाएगा।
शहर थाना प्रभारी निरीक्षक प्रवीन कुमार ने बताया कि कैफे और रेस्टोरेंट के साथ-साथ शहर में चल रहे स्पा सेंटरों पर भी लगातार चेकिंग की जा रही है। ऐसे किसी भी जगह पर गलत काम नहीं होने दिया जाएगा।